पटना : कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूलों की शिक्षिकाओं का अनशन जारी

Updated at : 22 Feb 2019 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूलों की शिक्षिकाओं का अनशन जारी

पटना : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की शिक्षिकाओं का अनशन गुरुवार को भी जारी रहा. अनशन कर रही शिक्षिकाओं में दो की हालत भी खराब हुई है. जानकारी हो कि 200 से अधिक शिक्षिकाएं बिहार राज्य शिक्षा योजना के दफ्तर के बाहर अपनी मांगों को लेकर डटी हुई हैं. इन शिक्षिकाओं की मांग है कि […]

विज्ञापन
पटना : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की शिक्षिकाओं का अनशन गुरुवार को भी जारी रहा. अनशन कर रही शिक्षिकाओं में दो की हालत भी खराब हुई है.
जानकारी हो कि 200 से अधिक शिक्षिकाएं बिहार राज्य शिक्षा योजना के दफ्तर के बाहर अपनी मांगों को लेकर डटी हुई हैं. इन शिक्षिकाओं की मांग है कि जिन पद पर उनकी बहाली हुई, उसी पर उन्हें फिर तैनात किये जाये. विभाग ने इन्हें अंशकालिक शिक्षक से पदावनत कर अनुदेशिका बना दिया है.
बुधवार से अनशन पर हैं शिक्षिकाएं : अनुदेशिका बनी ये शिक्षिकाएं बुधवार से परिषद भवन के सामने आमरण अनशन पर बैठी हैं.गौरतलब है कि बुधवार की दोपहर बाद राज्य डीपीओ ने पांच शिक्षिकाओं को वार्ता के लिए बुलाया था. कहा गया था कि अनशन बंद कर दीजिए, लेकिन मांग को पूरा करने के मामले में कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलने से शिक्षिकाओं ने अनशन तोड़ने से मना कर दिया.
इन शिक्षकाओं ने खुले में रात गुजारी. गुरुवार-शुक्रवार की रात भी वे अनशन पर हैं. शिक्षिकाओं ने बताया कि यहां न तो सुरक्षा बंदोबस्त हैं और न समुचित चिकित्सा का प्रबंध. सरकारी एजेंसियां पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन