राजधानी से सटे NH-98 के पास वादीपुर गांव में मिला सिलेंडर बम, पुलिस ने बुलायी बम डिफ्यूजर की टीम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2019 12:54 PM
फुलवारीशरीफ : राजधानी पटना से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर नेशनल हाइवे-98 पर स्थित वादीपुर गांव अहले सुबह ही दहलने से बच गया. गांव में सिलेंडर बम देख कर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. यह भी पढ़ें :शहीदों पर आत्तिजनक टिप्पणी करनेवाले युवक पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने को लेकर सड़क जाम […]
फुलवारीशरीफ : राजधानी पटना से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर नेशनल हाइवे-98 पर स्थित वादीपुर गांव अहले सुबह ही दहलने से बच गया. गांव में सिलेंडर बम देख कर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
यह भी पढ़ें :शहीदों पर आत्तिजनक टिप्पणी करनेवाले युवक पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने को लेकर सड़क जाम …VIDEO
यह भी पढ़ें :पटना पहुंचा शहीदों के पार्थिव शरीर, CM नीतीश ने दी श्रद्धांजलि, ‘भारत माता की जय’ के लगे नारे
सिलेंडर और बिजली हीटर से वायर कनेक्ट कर बम विस्फोट करने की साजिश रची गयी थी. सिलेंडर और हीटर से जुड़ा वायर बगल के बिजली के पोल से कनेक्ट कर धमाका करने की योजना बनायी गयी थी. सिलेंडर बम मिलने से ग्रामीणों में सनसनी और दहशत का माहौल बना हुआ है. किसी को समझ में नहीं आ रहा है कि गांव के लोगों से किस बात की दुश्मनी है.
यह भी पढ़ें :हादसे में तुर्की निवासी जवान निरंजन का जबड़ा फटा, अस्पताल में भर्ती, अस्पताल पहुंचकर गृह मंत्री ने जाना हाल
यह भी पढ़ें :औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, शादी समारोह से बोकारो लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
घटना के संबंध में नौबतपुर एसएचओ ने बताया कि प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में तो किसी सरफिरे की करतूत लगती है. किसी ने परेशान करने के लिए ऐसा किया होगा. फिर भी पुलिस चौकस है और पटना से बम डिफ्यूजर टीम को बुलाया गया है. सिलेंडर और हीटर से जुड़े वायर जहां मिले हैं, उसकी घेराबंदी कर पुलिस तैनात कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें :STF की बड़ी कार्रवाई : पोखरामा हत्याकांड के गवाह की हत्या करने आये चार अपराधी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










