पटना : कॉलेजों को मिलेंगे दो करोड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Feb 2019 9:08 AM (IST)
विज्ञापन

आइटीआइ में बेहतर शिक्षा व बच्चों की उपस्थिति पर मिलेगी राशि स्ट्रीव स्कीम के तहत केंद्र सरकार देगी राशि पटना : बिहार के प्राइवेट व सरकारी आइटीआइ संस्थानों में नियमित छात्रों की उपस्थिति होगी और रिजल्ट बेहतर होगा, तो समीक्षा के बाद स्ट्रीव स्कीम के तहत कॉलेजों को दो-दो करोड़ की राशि दी जायेगी. इससे […]
विज्ञापन
आइटीआइ में बेहतर शिक्षा व बच्चों की उपस्थिति पर मिलेगी राशि
स्ट्रीव स्कीम के तहत केंद्र सरकार देगी राशि
पटना : बिहार के प्राइवेट व सरकारी आइटीआइ संस्थानों में नियमित छात्रों की उपस्थिति होगी और रिजल्ट बेहतर होगा, तो समीक्षा के बाद स्ट्रीव स्कीम के तहत कॉलेजों को दो-दो करोड़ की राशि दी जायेगी. इससे कॉलेज का विकास होगा और छात्रों के लिए ऑन जॉब ट्रेनिंग की व्यवस्था होगी.
ये बातें दिल्ली में दो दिनों तक हुई कार्यशाला में केंद्र प्रायोजित कार्यक्रम स्ट्रीव स्कीम के तहत अधिकारियों ने कही. वहीं, इंट्रस्टी कल्टर को एक करोड़ दिया जायेगा, ताकि छात्रों की बेहतर ट्रेनिंग हो सके.
यह करना होगा
स्ट्रीव स्कीम के तहत मूल रूप से वैसे आइटीआइ को प्रोत्साहित करना है, जहां छात्रों के लिए बेहतरीन शिक्षा, ऑन जॉब ट्रेनिंग एवं छात्रों की नियमित उपस्थिति होगी. केंद्र प्रायोजित कार्यक्रम के तहत यह व्यवस्था शुरू की गयी है, जिसकी मॉनीटरिंग अधिकारी करेंगे और उसकी रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही कॉलेजों को राशि मिल पायेगी. वहीं, राज्य सरकार को भी मॉनीटरिंग करके यह देखना होगा कि कॉलेज में नियमित पढ़ाई हो रही है या नहीं, परीक्षा कदाचार मुक्त हो.
निरीक्षण में इन बातों का रखा जायेगा ध्यान
-छात्रों की नियमित उपस्थिति
-ऑन जॉब ट्रेनिंग की सुविधा -कॉलेज में सीटें भरीं या नहीं
-सरकार की मॉनीटरिंग टीम
-रिजल्ट का प्रतिशत क्या रहा
-कितने छात्रों को रोजगार के लायक बनाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




