लोकसभा चुनाव : राहुल ने सभी सीटों के लिए तीन-तीन नाम मांगे
Updated at : 12 Feb 2019 8:38 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश नेतृत्व से लोकसभा की सभी चालीस सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के तीन-तीन नाम मांगे हैं. पार्टी ने यह संकेत दिया है कि वह राज्य की 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी. इसके लिए प्रदेश नेतृत्व को अपनी रणनीति तैयार करने काे कहा गया है. […]
विज्ञापन
पटना : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश नेतृत्व से लोकसभा की सभी चालीस सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के तीन-तीन नाम मांगे हैं. पार्टी ने यह संकेत दिया है कि वह राज्य की 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी.
इसके लिए प्रदेश नेतृत्व को अपनी रणनीति तैयार करने काे कहा गया है. सूत्र बताते हैं कि यदि राजद से सीटों के तालमेल की बात नहीं बनी तो पार्टी दूसरे विकल्प को भी खुला रखेगी.
इसी के तहत सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम मांगे गये हैं. दिल्ली की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार में तालमेल के लिए प्रदेश अध्यक्ष को अधिकृत किया है. बताया जाता है इसी महीने दिल्ली में पार्टी आलाकमान की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी. इस बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




