पटना : चार को होगी जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
Updated at : 07 Feb 2019 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों का हो सकता है एलान पटना : जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चार मार्च को होने की संभावना है. हालांकि, अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है. इस बैठक में लोकसभा चुनाव की पूरी रणनीति पर मंथन होगा. संभव है कि इसी दिन पार्टी अपने कोटे के 17 सीटों के लिए […]
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों का हो सकता है एलान
पटना : जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चार मार्च को होने की संभावना है. हालांकि, अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है. इस बैठक में लोकसभा चुनाव की पूरी रणनीति पर मंथन होगा. संभव है कि इसी दिन पार्टी अपने कोटे के 17 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है.
पिछले दिनों जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के बाद पार्टी के प्रधान महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा था कि संसद के बजट सत्र के बाद पार्टी के लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जायेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में उम्मीदवारों के चयन के लिए तीन सदस्यीय को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनायी गयी थी. इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह शामिल हैं. सूत्रों का कहना है कि इनकी अनौपचारिक बैठकें हो चुकी हैं. उम्मीदवारों के नामों की सूची तैयार की जा रही है.
17 सीटों पर दमदार उम्मीदवार : पार्टी सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए में जदयू को 17 सीटें मिलने के बाद पार्टी सभी सीटों पर दमदार उम्मीदवार उतारकर जीतने की रणनीति बना रही है. उम्मीदवार तय करने में सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखने की भी पूरी कोशिश हो रही है. इसमें अतिपिछड़ा, युवा और महिला शामिल हैं. दूसरी तरफ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए अभियान चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




