सलमान खान ने बॉडीगार्ड शेरा के लिए शेयर की खास तस्वीर, 30 साल पुरानी दोस्ती फिर चर्चा में

Updated:
विज्ञापन
Salman Khan With Bodyguard Shera

Salman Khan With Bodyguard Shera

Salman Khan: सलमान खान ने अपने बॉडीगार्ड शेरा के बर्थडे पर इंस्टाग्राम स्टोरी में खास अनदेखी तस्वीर शेयर कर उन्हें विश किया. दोनों की गहरी दोस्ती एक बार फिर चर्चा में आ गई. वहीं, सलमान अपनी अपकमिंग फिल्मों और हालिया सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर भी सुर्खियों में हैं.

विज्ञापन

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में उन्होंने पैपराजी के रवैये पर नाराजगी जताई थी, जब कुछ फोटोग्राफर्स अस्पताल तक उनका पीछा करते नजर आए. इस बीच अब सलमान खान ने अपने सबसे भरोसेमंद साथी और बॉडीगार्ड Gurmeet Singh Jolly उर्फ शेरा को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.

इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की अनदेखी तस्वीर

दरअसल, 19 मई को शेरा ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस मौके पर सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक अनदेखी तस्वीर शेयर की. फोटो में सलमान और शेरा कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं. खास बात यह रही कि शेरा ने सलमान के कंधे पर हाथ रखा हुआ था, जो दोनों की गहरी दोस्ती और मजबूत रिश्ते को साफ दिखा रहा था. इस तस्वीर के साथ सलमान ने लिखा, “Happy Birthday Shera” और साथ ही उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी टैग किया.

तीन दशक पुराना है सलमान खान और शेरा का रिश्ता

सलमान खान और शेरा का रिश्ता सिर्फ एक अभिनेता और बॉडीगार्ड तक सीमित नहीं है. दोनों पिछले करीब 30 वर्षों से साथ हैं. शेरा हर मुश्किल समय में सलमान के साथ खड़े नजर आते हैं. कई इंटरव्यू में शेरा यह कह चुके हैं कि वह जिंदगीभर सलमान खान के साथ ही काम करना चाहते हैं. यही वजह है कि फैंस भी दोनों की बॉन्डिंग को काफी पसंद करते हैं.

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं भाईजान

हाल के दिनों में सलमान खान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव दिखाई दे रहे हैं. वह लगातार अपनी तस्वीरें और अपडेट्स फैंस के साथ साझा कर रहे हैं. पैपराजी को लेकर उनकी नाराजगी भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही थी.

नयनतारा और चित्रांगदा सिंह संग बड़े प्रोजेक्ट्स में आएंगे नजर

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म Matrubhoomi: May War Rest In Peace में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ Chitrangda Singh अहम भूमिका निभाती दिखाई देंगी. इसके अलावा वह एक नई फिल्म की शूटिंग में भी व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ Nayanthara नजर आएंगी. इस प्रोजेक्ट का निर्देशन Vamshi Paidipally कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: देर रात आखिर किस पर भड़क उठे सलमान खान? बोले- 60 का हुआ हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola