Batwara 1947 से पहले बड़े पर्दे पर लौटेंगी सनी देओल की 3 फिल्में, जानें री-रिलीज डेट

Updated:
विज्ञापन
सनी देओल की फिल्मों का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

सनी देओल की फिल्मों का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

लाहौर 1947 से पहले सनी देओल की क्लासिक फिल्में 'दामिनी', 'घातक' और 'घायल' थियेटर्स में री-रिलीज हो रही है. किस दिन आप इसे थियेटर्स में देख सकते हैं. यहां जानिये डिटेल्स.

विज्ञापन

क्लासिक बॉलीवुड फिल्म देखने वालों के लिए जरूरी अपडेट है. पीवीआर, आईनॉक्स एक बार फिर सनी देओल और राजकुमार संतोषी की आइकॉनिक तिकड़ी 'दामिनी', 'घातक' और 'घायल' को बड़े पर्दे पर वापस ला रहा है. बटवारा 1947 की रिलीज से इन तीन फिल्मों को दर्शक थियेटर्स में एंजॉय कर सकेंगे.

Sunny Deol Damini, Ghatak And Ghayal Re-Release Date: कब री-रिलीज होगी सनी देओल की 'दामिनी', 'घातक' और 'घायल'

सनी देओल की फिल्म की री-रिलीज का सिलसिला तीन हफ्तों तक चलेगा. इसकी शुरुआत 24 जुलाई को 'दामिनी' से होगी. इसके बाद 31 जुलाई को 'घातक' दस्तक देगी, जबकि 7 अगस्त को 'घायल' की री-रिलीज के साथ यह मूवी फेस्ट पूरा होगा. इन फिल्मों की वापसी बटवारा 1947 के लिए भी माहौल तैयार कर रही है, क्योंकि मोस्ट अवेटेड फिल्म अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है.

View on Instagram

PVR INOX ने शेयर किया ये पोस्ट

PVR INOX ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, ''एक्शन, इमोशन, जबरदस्त कहानी... 'बंटवारा 1947' देखने से पहले, सनी देओल-राजकुमार संतोषी की यादगार क्लासिक फिल्मों को बड़े पर्दे पर फिर से देखने का मौका पाएं. #Damini, #Ghatak और #Ghayal क्रमशः 24 जुलाई, 31 जुलाई और 7 अगस्त को PVR INOX में रिलीज हो रही हैं.''

इन फिल्मों के लिए मिला अवॉर्ड

सनी देओल और राजकुमार संतोषी की ये तीनों फिल्में सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी. 'दामिनी' के लिए राजकुमार संतोषी को बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था, वहीं एडवोकेट गोविंद श्रीवास्तव के किरदार के लिए सनी देओल ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड अपने नाम किया. घायल के लिए सनी देओल को नेशनल फिल्म अवॉर्ड (स्पेशल ज्यूरी) और फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

Sunny Deol Upcoming Movie: इस फिल्म में दिखेंगे सनी देओल

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल 'बंटवारा 1947' में नजर आएंगे. इसमें सनी सिकंदर मिर्जा के किरदार में नजर आएंगे. एतिहासिक ड्रामा में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और करण देओल भी हैं. संतोष सिवन की सिनेमैटोग्राफी, ए.आर. रहमान का म्यूजिक और जावेद अख्तर के लिखे गीत फिल्म को खास बनाते हैं. मूवी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ से फिर टकराएंगे सनी देओल-इमरान हाशमी, 19 साल पुराना कनेक्शन आया सामने

ये भी पढ़ें: सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ बनी ‘बंटवारा 1947’? आखिर क्यों बदला फिल्म का नाम


विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola