श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने क्रॉप टॉप और जीन्स में ढाया कहर, कातिलाना मूव्स पर दिल हार बैठे सोशल मीडिया यूजर्स
श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर अपने डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उनका एक डांस रील काफी वायरल हो रहा हैं और लोगों का उन्हें खूब प्यार मिल रहा
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर जीतने लोकप्रिय है, उसी तरह उनकी बहन श्रेष्ठा अय्यर भी सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बना रही हैं. श्रेष्ठा इंस्टाग्राम पर अपनी डांस वीडियो डालती हैं, जो लोगो को काफी पसंद आती हैं. हाल ही में उन्होंने एक नया डांस रील पोस्ट किया, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स का भरपूर प्यार मिल रहा हैं.
What is in the video: क्या है उस इंस्टाग्राम वीडियो में
श्रेष्ठा अय्यर वीडियो में काफी कॉन्फिडेंट और एनर्जेटिक लग रही हैं. उन्होंने ब्लैक ओसियन ब्लू जीन्स और डार्क ब्लू क्रॉप टॉप पहना हैं. वह ‘टाउट डॉनर’ के सांग पर डांस कर रही हैं और उन्होंने कैप्शन में एक ब्लैक हार्ट और एक रेड रोज डाला है.
View on Instagram
Instagram Users Praised Her: इंस्टाग्राम यूजर्स ने की तारीफ
यूजर्स उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, वाउ दोज मूव्स ‘wow those moves’. वहीं दूसरे ने कमेंट किया है, यू आर प्रिंसेस डूड, एक ही दिल कितना बार जितोगी (You are princess dude, ek hi dil kitna baar jitogi).

वहीं एक और ने कमेंट में लिखा है ब्यूटीफुल (beautiful).

Ex-Boyfriend’s Parents Rejected Shresta: श्रेष्ठा को एक्स-बॉयफ्रेंड के पेरेंट्स ने किया था रिजेक्ट
श्रेष्ठा को डांस करना बहुत पसंद है, और यह उनके रील्स से साफ पता चलता हैं. पर उन्हें क्या पता, डांस रील्स ही उनके रिश्ते टूटने की वजह बनेगी. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान श्रेष्ठा ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक अनुभव शेयर किया. उन्होंने बताया की उनके एक्स-बॉयफ्रेंड के परिवार वालों ने उनके डांस रील्स को देखने के बाद रिश्ते से इंकार कर दिया था.
Shresta received Death Threats: वीडियो के लिए मिले डेथ थ्रेट्स
यह पहली बार नहीं है जब श्रेष्ठा का डांस सोशल मीडिया पर चर्चा में आया हो. इससे पहले भी उनके कई डांस वीडियो वायरल हुए हैं, लेकिन हर बार प्रतिक्रिया एक जैसी नहीं रही. कुछ मौकों पर उन्हें सोशल मीडिया ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा. आईपीएल 2025 के दौरान भाई श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स) की टीम के साथ खेल रहे KKR (कोलकाता नाइट राइडर्स) का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था.
तब उन्होंने श्रेयस के टीम को सपोर्ट करने के लिए एक डांस रील शेयर किया था और पोस्ट में मजाक के तौर पर लिखा था KKR की टीम को 1 पॉइंट्स गिफ्ट कर दिया. यह पोस्ट कुछ लोगो को बुरी लग गई और वह उन्हें ट्रोल करने लगे. फिल्मी ज्ञान के एक इंटरव्यू में श्रेष्ठा ने बताया की KKR वाले रील के बाद उन्हें रेप थ्रेट्स और जान से मारने की धमकी मिली थी.
Lock Upp (Sach Ya Sazaa)श्रेष्ठा हुई लॉकअप: सच या सजा से बाहर:
श्रेष्ठा लॉकअप के कुछ एपिसोड में दिखी थी. हालांकि उनकी जर्नी इस शो में काफी छोटी थी. वह पहली कंटेस्टेंट थी जिसे शो से बाहर किया गया था.
यह भी पढ़े: श्रेयस अय्यर की बहन का ‘मजाकिया’ पोस्ट, पंजाब किंग्स को पड़ा भारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Asha Kumari
आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.
आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.
शिक्षा (Education)
झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.
पत्रकारिता की शुरुआत
आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










