वाइल्ड अवतार से एडवेंचर मोड तक, 'वाराणसी' से प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक आया सामने

Updated:
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा, फोटो- इंस्टाग्राम

एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' से प्रियंका चोपड़ा का नया लुक सामने आ गया है. नए पोस्टर में एक्ट्रेस ब्लैक कॉर्सेट-स्टाइल आउटफिट में दमदार, वाइल्ड और रहस्यमयी अंदाज में नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर एसएस राजामौली ने फिल्म 'वाराणसी' से उनके किरदार 'मंदाकिनी' का नया पोस्टर शेयर किया. इसमें एक्ट्रेस दो अलग-अलग अंदाज में नजर आ रही हैं, जो उनके मल्टी-लेयर्ड कैरेक्टर की झलक दिखाता है.

विज्ञापन

Priyanka Chopra First Look From Varanasi Revealed: वाराणसी फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक आया सामने

18 जुलाई को 'वाराणसी' के मेकर्स ने सरप्राइज देते हुए फिल्म से प्रियंका चोपड़ा के दो नए पोस्टर्स रिलीज किए. वहीं कैप्शन में लिखा, ''ग्रेस जब वह मुस्कुराती है... फायर जब वह ऐसा न करे.. मंदाकिनी... @प्रियंका चोपड़ा #वाराणसी में.'' पहले फोटो में एक्ट्रेस का लुक काफी इंटेंस और रहस्यमयी नजर आ रहा है. ब्लैक कॉर्सेट-स्टाइल आउटफिट, ट्रांसपेरेंट फुल स्लीव्स, मैसी हेयरस्टाइल और चेहरे पर बिखरी लटें उनके लुक को और इंटेंस बना रही हैं. उनकी शार्प आई कॉन्टैक्ट, स्मोकी आई मेकअप और एमराल्ड ईयररिंग्स फोटो का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन गए हैं.

View on Instagram

Priyanka Chopra Seen In Two New Avatars: दो नए अवतार में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा

दूसरी तसवीर में प्रियंका का बिल्कुल अलग और बेबाक अंदाज देखने को मिलता है. व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ ओवरसाइज्ड बेज शर्ट और ब्लैक कार्गो पैंट पहने वह हवा में उछलती हुई, दोनों हाथ फैलाकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं. बैकग्राउंड में पहाड़, हरे-भरे मैदान और जेब्रा-जिराफ जैसे जंगली जानवर दिखाई दे रहे हैं.

About Film Varanasi: फिल्म वाराणसी के बारे में

एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही 'वाराणसी' की कहानी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है. 'आरआरआर' की ग्लोबल सक्सेस के बाद यह राजामौली की पहली फीचर फिल्म है, जिसे लेकर बज बना हुआ है. फिल्म में महेश बाबू, पृथ्वीराज और प्रियंका चोपड़ा भी हैं. इसकी कहानी भारतीय पौराणिक कथाओं और लोककथाओं को साइंस-फिक्शन, खासकर टाइम ट्रैवल जैसे एलिमेंट्स के साथ जोड़ते हुए एक रोमांचक ग्लोबल एडवेंचर पेश करेगी. प्रियंका 8 साल बाद इस फिल्म के जरिए इंडियन सिनेमा में वापसी कर रही हैं.

Will There Be Sequels Of Varanasi: क्या वाराणसी के सीक्वल आएंगे

27 जून को एक इवेंट में एसएस राजामौली ने साफ कर दिया था कि 'वाराणसी' को 'बाहुबली' की तरह फ्रेंचाइजी के रूप में नहीं बनाया जाएगा. जब उनसे पूछा गया कि क्या यह एक फिल्म होगी या कई पार्ट्स में आएगी, तो उन्होंने जवाब दिया, "वन फिल्म. सिर्फ वन फिल्म." राजामौली ने यह भी कंफर्म किया है कि महेश बाबू फिल्म के एक सीन में भगवान राम का किरदार निभाएंगे.

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा का परफेक्ट फैमिली मोमेंट, मालती और निक संग दिखी खास तस्वीरें

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की पहली चैट वायरल, इस मैसेज से हुई थी लव स्टोरी की शुरुआत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola