प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की पहली चैट वायरल, इस मैसेज से हुई थी लव स्टोरी की शुरुआत

Updated:
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, फोटो- इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी चर्चा में है. 'Hey Jonas' शो में दोनों ने अपनी पहली चैट को याद किया, जहां निक ने बताया कि प्रियंका को पहला मैसेज भेजने का आइडिया उनके भाई केविन जोनस ने दिया था.

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पहली चैट इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही है. 14 जुलाई को टेलीकास्ट हुए 'Hey Jonas' शो में दोनों ने अपनी लव स्टोरी को फिर से याद किया. इस दौरान जो जोनस और केविन जोनस ने उनके पुराने मैसेज पढ़कर सुनाए.

विज्ञापन

Nick Jonas Idea To Message Priyanka Chopra: निक जोनस को इस शख्स ने प्रियंका को मैसेज करने का दिया था आइडिया

निक जोनस ने खुलासा किया कि प्रियंका को पहला मैसेज भेजने का आइडिया उन्हें अपने भाई केविन जोनस से मिला था. केविन ने उनसे पूछा था कि क्या उन्होंने प्रियंका का पॉपुलर शो 'Quantico' देखा है. निक ने बताया कि उन्होंने यह सीरीज नहीं देखी थी, लेकिन जब उनकी नजर प्रियंका के 'Quantico' वाले बिलबोर्ड पर पड़ी, तभी उन्होंने उनसे कॉन्टैक्ट करने का फैसला कर लिया.

Nick Jones First Message Sent To Priyanka Chopra: निक का प्रियंका को भेजा पहला मैसेज

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को भेजे पहले ट्विटर डीएम में लिखा था, "हाय... कई लोगों ने कहा है कि हमें एक बार मिलना चाहिए और मुझे भी उनकी बात सही लगती है. क्या तुम जल्द ही लॉस एंजेलिस आने वाली हो?" निक के भाई ने बताया कि प्रियंका पहले से ही अपने कॉमन फ्रेंड ग्राहम रोजर्स के जरिए निक को जानती थीं.


प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, फोटो- इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, फोटो- इंस्टाग्राम

ट्विटर से पर्सनल मैसेज पर शिफ्ट हो गए निक और प्रियंका

कपल ने ट्विटर पर बातचीत जारी रखने की बजाय इसे पर्सनल करने का फैसला किया. प्रियंका ने जवाब दिया, "हाय... ग्राहम ने तुम्हारे बारे में काफी कुछ बताया है. चलो टेक्स्ट पर बात करते हैं. वहां ज्यादा प्राइवेट रहेगा, क्योंकि मेरी टीम इस अकाउंट को भी एक्सेस कर सकती है." इसके बाद दोनों की बातचीत ट्विटर से सीधे फोन पर शिफ्ट हो गई.

This Is How Nick Confirmed Conversation With Priyanka: निक ने प्रियंका संग बातचीत को यूं किया कंफर्म

इसी एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा ने एक किस्सा शेयर किया, जिसमें बताया कि जब दोनों टेक्स्ट मैसेज पर बात करने लगे, तो निक जोनस को यह यकीन करना था कि वह सच में प्रियंका से ही बात कर रहे हैं. इसलिए उन्होंने उनसे टाइमस्टैम्प के साथ एक फोटो भेजने को कहा, ताकि उनकी पहचान कन्फर्म हो सके. इसके बाद ही दोनों की बातचीत आगे बढ़ी.

View on Instagram

Nick Jonas-Priyanka Chopra Wedding: निक जोनस और प्रियंका चौपड़ा की शादी

एक ट्विटर डीएम से हुई बातचीत जल्द ही दोस्ती और प्यार में बदल गई. दोनों ने दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शाही अंदाज में शादी रचाई. इस वेडिंग सेलिब्रेशन में ईसाई और हिंदू दोनों परंपराओं के मुताबिक रस्में निभाई गईं, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया.

ये भी पढ़ें: Maa Behen: प्रियंका चोपड़ा ने देखी माधुरी दीक्षित की ‘मां बहन’, रिव्यू शेयर कर फिल्म को बताया ‘बेहद चालाक’

ये भी पढ़ें: Jee Le Zaraa से बाहर होंगी प्रियंका, आलिया, कैटरीना? फरहान अख्तर ने बताई सच्चाई


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola