जुनैद खान-साई पल्लवी की 'एक दिन' ने चुपचाप OTT पर दी दस्तक, अब इस ओटीटी पर घर बैठे देखें फिल्म

Updated:
विज्ञापन
जुनैद खान और साई पल्लवी, फोटो- इंस्टाग्राम

जुनैद खान और साई पल्लवी, फोटो- इंस्टाग्राम

आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म 'एक दिन' सिनेमाघरों में भले ही खास कमाल न दिखा पाई हो, लेकिन अब यह सीधे OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है.

विज्ञापन

Ek Din OTT Release Date: जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'एक दिन' अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है. आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया था. अब फिल्म बिना किसी बड़े ऐलान के सीधे अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दी गई है. प्राइम वीडियो पर आने वाली ज्यादातर फिल्मों को पहले रेंट पर रिलीज किया जाता है, लेकिन 'एक दिन' को सीधे सभी सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है.

Ek Din On Amazon Prime: 17 जुलाई से प्राइम वीडियो पर हुई स्ट्रीम

'एक दिन' ने 17 जुलाई से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग शुरू कर दी है. फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में उपलब्ध है. यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद इसे दर्शकों और समीक्षकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. इसी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नहीं रही.

View on Instagram

Ek Din Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर रही साल की सबसे कमजोर फिल्मों में शामिल

बॉक्स ऑफिस पर 'एक दिन' का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा. फिल्म ने अपने पूरे थिएटर रन में भारत में करीब 5.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसी के साथ यह साल 2026 की सबसे कम कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में शामिल हो गई.

Story of Ek Din: क्या है 'एक दिन' की कहानी?

कहानी में जुनैद खान एक ऐसी 'फॉर्च्यून बेल' (इच्छा पूरी करने वाली घंटी) के बारे में बताते हैं, जिसे बजाने पर सच्चे प्यार की मनोकामना पूरी होने की बात कही जाती है. इसी दौरान वह साई पल्लवी के किरदार मीरा को देखते हुए मन ही मन यही इच्छा करते हैं कि काश वह उनकी हो जाए. वह कहते हैं कि अगर सिर्फ एक दिन के लिए भी यह इच्छा पूरी हो जाए, तो भी उन्हें मंजूर है.

View on Instagram

Sai Pallavi Bollywood Debut: साई पल्लवी की पहली बॉलीवुड फिल्म

'एक दिन' साई पल्लवी की पहली बॉलीवुड फिल्म है. वहीं, लीड एक्टर के तौर पर यह जुनैद खान की तीसरी फिल्म है. फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस ने किया है और इसका निर्देशन सुनील पांडे ने किया है.


ये भी पढ़ें: 'हम सभी उनकी सेहत और जिंदगी को लेकर चिंतित हैं', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर आमिर खान का रिएक्शन


विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola