भारत में छा गई 'द ओडिसी', पहले दिन दिखा जबरदस्त क्रेज, जानें किस भाषा से हुई सबसे ज्यादा कमाई

Updated:
विज्ञापन

फिल्म 'द ओडिसी' का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 17.40 करोड़ रुपये की कमाई की. यह फिल्म साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई है. अंग्रेजी वर्जन ने सबसे अधिक कलेक्शन किया.

विज्ञापन

The Odyssey Box Office Collection Day 1: ऑस्कर विजेता निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने 17.40 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 20.76 करोड़ रुपये रहा. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म देशभर में 8,413 शोज में रिलीज हुई. यह ओपनिंग इस साल भारत में रिलीज हुई सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में शामिल हो गई है.

विज्ञापन

The Odyssey English Version Dominates Opening Day Collection: अंग्रेजी वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की

'द ओडिसी' भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हुई. हालांकि सबसे ज्यादा दर्शकों ने फिल्म का ओरिजिनल अंग्रेजी वर्जन देखा. भाषा के हिसाब से शुरुआती कमाई इस प्रकार रही-

image.png
photo- sacnilk

हॉलीवुड की बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हुई 'द ओडिसी'

पहले दिन 17.40 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 'द ओडिसी' भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है. हालांकि फिल्म अभी भी 'अवतार: फायर एंड ऐश' से पीछे है, जिसने पहले दिन करीब 18 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वहीं 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने रिलीज के पहले दिन लगभग 21 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

View on Instagram

The Odyssey Story: क्या है 'द ओडिसी' की कहानी ?

'द ओडिसी' को क्रिस्टोफर नोलन ने लिखा और निर्देशित किया है. यह फिल्म यूनानी कवि होमर की महाकाव्य कविता 'ओडिसी' से प्रेरित एक एपिक फैंटेसी एक्शन फिल्म है. फिल्म में मैट डेमन ने महान योद्धा ओडीसियस का किरदार निभाया है. वहीं टॉम हॉलैंड उनके बेटे टेलीमेकस के रोल में हैं. रॉबर्ट पैटिनसन ने एंटीनस, ऐन हैथवे ने पेनेलोप और चार्लीज थेरॉन ने कैलिप्सो की भूमिका निभाई है. फिल्म की कहानी ट्रोजन वॉर के बाद राजा ओडीसियस की 10 साल लंबी घर वापसी की जर्नी पर आधारित है. इस सफर में उसे राक्षसों, रहस्यमयी जीवों और कई मुश्किल चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. वहीं कहानी में उनकी पत्नी पेनेलोप के साथ इमोशनल रिश्ते को भी खूबसूरती से दिखाया गया है.

ये भी पढ़ें: The Odyssey Movie Review :ग्रीक महाकाव्य को नए अर्थ में परिभाषित करती है नोलन की द ओडिसी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola