ePaper

सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ बनी ‘बंटवारा 1947’? आखिर क्यों बदला फिल्म का नाम

Updated at : 09 Mar 2026 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
Lahore 1947 title changed

सनी देओल, फोटो- इंस्टाग्राम

सनी देओल की फिल्म ‘लाहौर 1947’ का नाम बदलकर ‘बंटवारा 1947’ किए जाने की खबर सामने आई है. इसके पीछे की वजह भी सामने आ चुकी है. हालांकि, मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

विज्ञापन

राजकुमार संतोषी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर एक बदलाव सामने आया है. फिल्म का टाइटल बदल दिया गया है. अब इस फिल्म को ‘बंटवारा 1947’ के नाम से रिलीज किया जाएगा. बताया जा रहा है कि मौजूदा समय में भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए मेकर्स ने यह फैसला लिया है. मेकर्स नहीं चाहते कि फिल्म रिलीज होने के बाद ये किसी विवाद में फंसे. इस वजह से ये फैसला लिया गया.

‘लाहौर 1947’ का बदला नाम

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘लाहौर 1947’ का नाम अब ‘बंटवारा 1947’ हो गया है. मेकर्स ने ऐसा नाम चुनने का फैसला किया, जो बंटवारे के दर्द और उससे जुड़ी इंसानी भावनाओं को दिखाए, न कि किसी एक शहर पर ध्यान दे. बताया जा रहा है कि इस फैसले को पिछले हफ्ते ही अंतिम मंजूरी दी गई. फिलहाल मेकर्स की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी बाकी है.

फिल्म कब होगी रिलीज?

इस फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसमें सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म को इस साल स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर रिलीज करने की तैयारी है.

फिल्म की कहानी क्या है?

फिल्म ‘लाहौर 1947’ की कहानी मशहूर लेखक असगर वजाहत के चर्चित नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई’ से प्रेरित है. फिल्म की कहानी एक मुस्लिम परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बंटवारे के दौरान लखनऊ से लाहौर आकर बसता है. सरकार की ओर से उन्हें रहने के लिए एक हवेली दी जाती है, जो पहले एक हिंदू परिवार की थी और जिसे बंटवारे के कारण खाली कर दिया गया था.

‘बॉर्डर 2’ के बाद नई फिल्म में दिखेंगे सनी देओल

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद सनी देओल अब अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट में जुट गए हैं. सनी ने अपनी नई फिल्म ‘एंटनी’ की शूटिंग शुरू कर दी है. यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन थ्रिलर बताई जा रही है, जिसकी शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है. फिल्म ‘एंटनी’ में सनी के एक्ट्रेस ज्योतिका भी अहम भूमिका निभा रही है. वहीं विजय वर्मा इस फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें- शादी में न बुलाए जाने पर नन्ही फैन ने किया सवाल, विजय देवरकोंडा ने दिया जवाब

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola