झारखंड छात्र आंदोलन के सपोर्ट में उतरी सोनाक्षी सिन्हा, बोली- यह देखना बहुत दुखद

Updated:
विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा और झारखंड छात्र आंदोलन, फोटो- इंस्टाग्राम

सोनाक्षी सिन्हा ने झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया. जानिए एक्ट्रेस ने क्या कहा.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर आवाज उठा रहे छात्रों के प्रदर्शन को सपोर्ट दिया है.

झारखंड के बच्चों को सोनाक्षी सिन्हा ने किया सपोर्ट

सोनाक्षी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रील शेयर की, जिसमें एक कंटेंट क्रिएटर ने झारखंड में पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों छात्रों की परेशानियों को दिखाया था. इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, “अपने देश के छात्रों को इस तरह की मुश्किलों से गुजरते देखना बहुत दुखद है… आखिर ये सब कब खत्म होगा?”

सोनाक्षी सिन्हा इंस्टाग्राम स्टोरी
सोनाक्षी सिन्हा इंस्टाग्राम स्टोरी

झारखंड में छात्रों का प्रदर्शन क्यों हो रहा है?

झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी 29 जुलाई से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं. छात्रों का आरोप है कि JMM सरकार मामले की जांच CID को सौंपकर पूरे मुद्दे को दबाने की कोशिश कर रही है. इससे पहले प्रदर्शनकारी इस मामले की जांच CBI और प्रवर्तन निदेशालय (ED) जैसी केंद्रीय एजेंसियों से कराने की मांग कर चुके हैं. छात्रों का कहना है कि कथित भर्ती घोटाले में बड़े पैमाने पर पैसों का लेन-देन हुआ है.

सोनाक्षी सिन्हा इंस्टाग्राम स्टोरी
सोनाक्षी सिन्हा इंस्टाग्राम स्टोरी

हजारीबाग के अभ्यर्थी विनय मेहता ने पीटीआई संग बातचीत में कहा कि छात्रों का अब सीआईडी जांच पर भरोसा नहीं बचा है. उन्होंने कहा कि इससे पहले JSSC-CGL पेपर लीक मामले की जांच भी सीआईडी ने की थी, जिसमें एजेंसी ने कथित तौर पर 150 में से 135 सवालों के लीक होने और 120 सवालों के परीक्षा पेपर से मैच होने की बात सामने रखी थी.

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने भी छात्रों को दिया समर्थन

वहीं, CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके ने भी झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की और कहा कि उनका संगठन सभी छात्रों के साथ खड़ा है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बात की. CJP झारखंड के सभी छात्रों के साथ है और उनकी मांगों का समर्थन करता है.”

छात्रों की क्या-क्या मांगें हैं?

19 अप्रैल को आयोजित 14वीं JPSC संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को रद्द किया जाए.

JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की CBI और ED जैसी केंद्रीय एजेंसियों से निष्पक्ष जांच कराई जाए.

OMR शीट में पांचवां विकल्प “Not Attempted” भी जोड़ा जाए.

छात्रों का कहना है कि दोनों आयोगों में कथित भ्रष्टाचार की वजह से हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है. उनका कहना है कि वे किसान परिवारों से आते हैं और सिर्फ मेरिट के आधार पर निष्पक्ष मौका चाहते हैं. गिरिडीह के एक अभ्यर्थी ने पीटीआई से कहा, “हजारों छात्रों का करियर प्रभावित हो रहा है. हमें सिर्फ योग्यता के आधार पर सही अवसर चाहिए.”

छात्रों ने अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला था मार्च

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर बैठे छात्रों ने अल्बर्ट एक्का चौक तक मार्च निकाला था. वहां उन्होंने JMM गठबंधन सरकार के खिलाफ नारे लगाए और 14वीं JPSC, JSSC-CGL समेत अन्य राज्य स्तरीय भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच की मांग की. छात्रों ने कहा है कि अगर राज्य सरकार उनकी मांगों पर जल्द कोई कदम नहीं उठाती है, तो वे आने वाले दिनों में झारखंड विधानसभा तक मार्च निकालकर घेराव करेंगे.

ये भी पढ़ें: झारखंड छात्र आंदोलन को मिला 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली का साथ, बोलीं- बारिश में डटे छात्रों की आवाज सुने सरकार


विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola