रकुल प्रीत सिंह ने 'रामायण' में क्यों निभाया शूर्पणखा का रोल, बोली- इतिहास ने सिर्फ एक पहलू देखा

Updated:
विज्ञापन

रकुल प्रीत सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

नितेश तिवारी की रामायण में रकुल प्रीत सिंह ने 'शूर्पणखा' का किरदार निभाया है. ऐसे में एक ओपन लेटर में फैन ने यह रोल निभाने की वजह पूछी. जिसके बाद एक्ट्रेस ने जो कहा, इसे जरूर जानिये.

विज्ञापन

जैसे ही नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज हुआ, वैसे ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई. रणबीर कपूर का भगवान श्रीराम वाला लुक, साई पल्लवी की सीता और फिल्म का ग्रैंड विजुअल स्केल हर तरफ ट्रेंड करता रहा, लेकिन इन सबके बीच एक छोटी-सी झलक में भी रकुल प्रीत सिंह ने 'शूर्पणखा' बनकर पूरा गेम पलट दिया. उनका दमदार ट्रांसफॉर्मेशन और स्क्रीन पर दिखा इंटेंस अंदाज फैंस को इतना पसंद आया कि सोशल मीडिया पर लोग उनकी खूब तारीफ करते नजर आए.

रकुल प्रीत सिंह का शूर्पणखा वाला अंदाज देखकर फैन ने लिखा ओपन लेटर

रामायण के ट्रेलर में रकुल प्रीत सिंह की झलक ने फैंस को इतना इम्प्रेस किया कि एक फैन ने उनके नाम एक ओपन लेटर लिख डाला. उस लेटर में फैन ने रामायण के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं और साथ ही यह भी पूछा कि आखिर शूर्पणखा जैसा किरदार निभाने के लिए उन्हें किस बात ने सबसे ज्यादा इंस्पायर किया.

क्यों रामायण में रकुल प्रीत ने निभाया शूर्पणखा का रोल

रकुल प्रीत सिंह ने अपने X (पहले Twitter) हैंडल पर इस लेटर को रीशेयर किया और एक खास मैसेज भी लिखा. अपने नोट में उन्होंने बताया कि आखिर किस वजह से उन्होंने रामायण में शूर्पणखा का किरदार निभाने के लिए हामी भरी. रकुल ने लिखा, "इस प्यारे लेटर के लिए शुक्रिया... शूर्पणखा का रोल चुनने की सबसे बड़ी वजह वही थी, उसके किरदार की गहराई... इतिहास ने अक्सर उसे सिर्फ एक घटना तक सीमित करके देखा है, जबकि उसकी कहानी में इससे कहीं ज्यादा पहलू हैं. एक कलाकार के तौर पर ऐसे किरदार निभाना सबसे ज्यादा रोमांचक होता है, जो लोगों की सोच को नई दिशा दें. उम्मीद है कि रामायण रिलीज होने पर दर्शक शूर्पणखा को खुले नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे."

रामायण में कौन थी शूर्पणखा

रामायण की कहानी में शूर्पणखा रावण की बहन है और पूरी कथा के सबसे अहम मोड़ की वजह भी बनती है. भगवान श्रीराम के प्रति अपने प्रेम का इजहार करने के बाद जब उन्हें श्रीराम और लक्ष्मण दोनों की ओर से ठुकरा दिया जाता है, तो वह सीता पर हमला करने की कोशिश करती है. इसके बाद लक्ष्मण उनकी नाक काट देते हैं. यही घटना आगे चलकर श्रीराम और रावण के बीच होने वाले महायुद्ध की नींव रखती है.

कब रिलीज होगी रामायण

फिल्म में यश रावण के दमदार किरदार में नजर आएंगे, जबकि सनी देओल हनुमान की भूमिका निभाते दिखेंगे. इस मेगा बजट फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में दर्शकों के बीच आएगा.

ये भी पढ़ें: 'रामायण' की सूर्पणखा बनकर मिली थी घर-घर पहचान, अब पर्दे से दूर संभाल रही हैं करोड़ों का कारोबार


विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola