असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए गुरु रंधावा, डिंपू बरुआ के फाउंडेशन को दिए 5 लाख रुपये
असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए गुरु रंधावा, फोटो इंस्टाग्राम
पंजाबी गायक और गीतकार गुरु रंधावा ने असम के भीषण बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है. उन्होंने यह राशि असमिया यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर डिंपू बरुआ के 'हेलो लाइफ फाउंडेशन' के जरिए भेजी है, ताकि राहत सामग्री सीधे और पारदर्शी तरीके से जरूरतमंदों तक पहुंच सके.
Guru Randhawa Assam Flood: पंजाबी सिंगर और गीतकार गुरु रंधावा ने असम के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए 5 लाख रुपये देने का ऐलान किया है. इस तरह वे उन कई सेलिब्रिटीज में शामिल हो गए हैं जो बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आए हैं.
Guru Randhawa Came For Help: मदद को आगे आए रंधावा
गुरु रंधावा ने यह राशि असम के डिजिटल इन्फ्लुएंसर डिंपू बरुआ के माध्यम से दी, ताकि राहत सामग्री जरूरतमंद लोगों तक जल्दी, पारदर्शी तरीके से और सही ढंग से पहुंच सके. डिंपू बरुआ इस समय ऊपरी असम के सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में जमीनी स्तर पर बड़े पैमाने पर राहत कार्य चला रहे हैं.
Dimpu Barua and Hello Life Foundation: हेलो लाइफ फाउंडेशन से मदद जूटा रहे डिंपू
डिम्पू बरुआ के 'हेलो लाइफ फाउंडेशन' ने भी लोगों से मिले सहयोग के जरिए 16.64 लाख रुपये से अधिक की राशि जुटाई है. संस्था अगस्त 2026 के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी और प्रभावित परिवारों को सीधे आर्थिक सहायता, भोजन, कपड़े और दवाइयां उपलब्ध कराएंगे.
View on Instagram
Assam Flood Death: असम में बाढ़ से हुई मौत
रिपोर्ट्स के अनुसार, ऊपरी असम में आई भीषण बाढ़ में अब तक 85 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 1.35 लाख रह गई है. सबसे ज्यादा असर शिवसागर जिले में देखा गया, जहां 55,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए. इसके बाद चराइदेव में करीब 40,000 और जोरहाट में 22,000 से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में आए. इस मुश्किल समय में देशभर के लोगों, कई सेलिब्रिटीज और अलग-अलग संगठनों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आकर सहयोग किया.
It's Heartbreaking- Guru Randhawa: दिल तोड़ देने वाला दृश्य - रंधावा
रंधावा ने इस दर्दनाक हालात को "दिल तोड़ देने वाला" बताया. उन्होंने कहा,
"हम अपने भाई-बहनों को इस मुश्किल समय में अकेला नहीं छोड़ सकते. बचाव दल और प्रशासन लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन मैं पूरे देश के लोगों से अपील करता हूं कि वे आगे आएं और प्रभावित लोगों की मदद करें, ताकि हालात जल्द सामान्य हो सकें."
Guru Randhawa Punjab Flood: पहले भी मदद को आगे आ चुके हैं रंधावा
यह पहली बार नहीं है जब रंधावा ने आपदा के समय लोगों की मदद की हो. इससे पहले, 2025 में पंजाब में आई बाढ़ के दौरान भी उन्होंने डेरा बाबा नानक और धारोवाली में राहत शिविर लगाए थे. उन्होंने मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था की, टूटे हुए घरों के पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक सहायता दी और बाढ़ से प्रभावित किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाले गेहूं के बीज भी उपलब्ध कराए, ताकि वे दोबारा खेती शुरू कर सकें.
यह भी पढ़ें: 50 घंटे बिना सोए इस यूट्यूबर ने असम बाढ़ राहत के लिए जुटाए 70 लाख, लाइवस्ट्रीम कर बना दिया रिकॉर्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










