50 घंटे बिना सोए इस यूट्यूबर ने असम बाढ़ राहत के लिए जुटाए 70 लाख, लाइवस्ट्रीम कर बना दिया रिकॉर्ड
निश्चय मल्हान, फोटो- इंस्टाग्राम
Triggered Insaan: यूट्यूबर निश्चय मल्हान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्रिएटर की असली ताकत सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि लोगों की मदद करना भी है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल लाइव इंसान पर 50 घंटे की नॉन-स्टॉप लाइवस्ट्रीम की और असम बाढ़ राहत के लिए करीब 70 लाख रुपये जुटाए.
Triggered Insaan: फेमस कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर निश्चय मल्हान, जिन्हें सोशल मीडिया पर ट्रिगर्ड इंसान के नाम से जाना जाता है, ने एक शानदार पहल करते हुए असम बाढ़ राहत के लिए चैरिटी लाइवस्ट्रीम की. उन्होंने 50 घंटे बिना सोए ये काम किया. इस खास लाइव सेशन के जरिए उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए करीब 70 लाख रुपये जुटाए. यह मैराथन लाइवस्ट्रीम उनके यूट्यूब चैनल लाइव इंसान पर 31 जुलाई से शुरू हुई थी, जिसे दर्शकों का जबरदस्त सपोर्ट मिला. लाखों लोगों ने इस स्ट्रीम को देखा और राहत कार्य के लिए बढ़-चढ़कर योगदान दिया.
50 घंटे तक बिना सोए निश्चय मल्हान ने किया लाइव सेशन
निश्चय ने लगातार 50 घंटे तक बिना सोए लाइव रहकर अपने दर्शकों से जुड़े रहे. उन्होंने इस दौरान लोगों से असम में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए डोनेशन करने की अपील की. लाइवस्ट्रीम को 15.9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले, जबकि लास्ट टाइम में करीब 1.15 लाख से ज्यादा लोग एक साथ लाइव जुड़े हुए थे.
View on Instagram
70 लाख रुपये निश्चय ने जुटाए
निश्चय ने बताया कि सभी डोनेशन को मिलाकर कुल राशि 54 लाख रुपये से ज्यादा पहुंच गई थी. इसके बाद उन्होंने खुद 10 लाख रुपये का योगदान दिया. वहीं उनके भाई और कंटेंट क्रिएटर अभिषेक मल्हान यानी फुकरा इंसान ने भी 5 लाख रुपये डोनेट किए. क्रिएटर प्रेरणा ने 1 लाख रुपये और रूचिका राठौड़ ने 50 हजार रुपये की मदद की.
View on Instagram
इंस्टाग्राम पर शेयर किया खास मोमेंट
लाइवस्ट्रीम खत्म होने के बाद निश्चय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके भाई अभिषेक भी नजर आए. उन्होंने अपनी 50 घंटे की इस चैरिटी जर्नी के बारे में बताया. उन्होंने लिखा कि 50 घंटे की नो-स्लीप मैराथन स्ट्रीम पूरी हुई और 70 लाख रुपये जुटाए गए, जिसमें 10 लाख रुपये उन्होंने खुद डोनेट किए. इस चैरिटी कैंपेन के लिए UPI लिंक के जरिए डोनेशन स्वीकार किए गए. इसके अलावा लोगों को Assam में राहत कार्य कर रहे संगठन Bondhu से जुड़े फंडरेजिंग पेज के माध्यम से भी योगदान करने का मौका दिया गया.
ये भी पढ़ें: पहले मॉडरेट हिंदू थी... अब बीजेपी-RSS की विचारधारा अपनाना चाहती हूं... कंगना रनौत के लेटेस्ट Video ने छेड़ी नई बहस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए