'रणबीर कपूर में नहीं दिखता 'राम' वाला भाव...': 'एनिमल' इमेज पर भड़के रामानंद सागर के पोते शिव सागर, बोले– 'रामायण' की कास्टिंग...

Updated:
विज्ञापन

श्री राम के किरदार की कास्टिंग सही नहीं हैं .. फोटो इंस्टाग्राम

1987 की मशहूर 'रामायण' के डायरेक्टर रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर और कास्टिंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने फिल्म के VFX, यश (रावण) और साई पल्लवी (सीता) की जमकर तारीफ की, लेकिन 'एनिमल' स्टार रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में चुने जाने पर आपत्ति जताई है.

विज्ञापन

1987 में टीवी पर आई मशहूर सीरीज 'रामायण' बनाने वाले डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रामानंद सागर की विरासत आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है. इसी वजह से रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसकी खूब चर्चा हो रही है. अब रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने भी ट्रेलर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Ram Character Casting is Not Good- Shiv Sagar: श्री राम के किरदार की कास्टिंग सही नहीं हैं - शिव सागर

शिव सागर ने फिल्म के VFX की तारीफ की. उन्होंने साई पल्लवी और यश की कास्टिंग को भी पसंद किया, लेकिन भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर के चयन पर अपनी राय जाहिर की.

'टूथ माउंटेन फ़ार्म्स' द्वारा शेयर किए गए एक वायरल वीडियो में शिव ने कहा,

"मैंने ट्रेलर देखा और मुझे लगा कि यह पहले आए टीजर से काफी बेहतर है. टीजर में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन ट्रेलर में किरदारों और VFX को अच्छे से दिखाया गया। इसमें यश के रावण वाले लुक की भी झलक देखने को मिली.”

यश और साई पल्लवी की तारीफ करते हुए शिव ने कहा,

"मुझे रावण के रोल में यश और सीता के रोल में साई पल्लवी की कास्टिंग बहुत अच्छी लगी. दोनों साउथ इंडस्ट्री से हैं और वहां बचपन से ही पौराणिक कथाओं से जुड़ाव रहता है. दादा-दादी से ये कहानियां सुनते हुए वे बड़े होते हैं, इसलिए इन किरदारों की भावनाओं और व्यवहार को अच्छी तरह समझते हैं. मुझे लगता है कि इसी वजह से दोनों ने अपने किरदारों को प्रभावशाली ढंग से निभाया है। हालांकि, बाकी कलाकारों की कास्टिंग मुझे उतनी पसंद नहीं आई."

Ranbir Has Distinct Image After Animal: 'एनिमल' के बाद रणबीर की अलग इमेज बन गई है'

भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर को चुने जाने पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा,

"आमतौर पर राम जैसे किरदार के लिए किसी नए चेहरे को चुना जाता है. 'एनिमल' के बाद रणबीर की एक अलग तरह की इमेज बन गई है. इसलिए मुझे नहीं पता कि दर्शक उन्हें भगवान राम के रूप में कितनी आसानी से स्वीकार करेंगे. हालांकि, फिल्म के VFX काफी शानदार हैं। नितेश तिवारी ने इसे बहुत खूबसूरती से पेश किया है."

उन्होंने रावण के पुष्पक विमान और शूर्पणखा के शेर द्वारा खींचे जाने वाले रथ के कॉन्सेप्ट की भी तारीफ की। साथ ही उम्मीद जताई कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी और इसके जरिए युवाओं की भारतीय पौराणिक कथाओं में दिलचस्पी भी बढ़ेगी.

View on Instagram

About Ramayana: 'रामायण' के बारे में

'रामायण' निर्देशक नितेश तिवारी की आने वाली पौराणिक फिल्म है, जिसे नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग 2027 में सिनेमाघरों में आएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये है। वहीं, इसका संगीत ए.आर. रहमान और हंस जिमर ने तैयार किया है.

 यह भी पढ़ें: Ramayana Cast Fees: 4000 करोड़ की 'रामायण' में रणबीर कपूर बने सबसे महंगे स्टार, यश को मिले इतने, इस एक्टर ने फ्री में किया काम


विज्ञापन
Asha Kumari

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola