बिहार की 'देसी गर्ल' का मुंबई में जलवा, 'बिग बॉस' फेम मनीषा रानी ने खरीदा 5 करोड़ का आलीशान घर, रखा ये खास नाम
मनीषा रानी, फोटो - इंस्टाग्राम
'बिग बॉस ओटीटी' फेम मनीषा रानी ने मुंबई में अपने सपनों का घर खरीद लिया है. करीब 5 करोड़ रुपये की कीमत वाले इस आलीशान घर का नाम उन्होंने 'आंगन' रखा है, जो उनके बिहार और अपनी जड़ों से गहरे जुड़ाव को दर्शाता है. जानिए उनके इस लग्जरी घर की अंदरूनी झलक और इससे जुड़ी खास बातें.
बिहार से निकलकर मुंबई में अपनी अलग पहचान बनाने वाली मनीषा रानी ने अपने सपनों का घर खरीद लिया है. 'बिग बॉस ओटीटी' से देशभर में पॉपुलर हुईं मनीषा ने हाल ही में अपने मुंबई स्थित आलीशान घर की पहली झलक फैंस के साथ साझा की. गोरेगांव में स्थित इस घर की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जबकि इसके इंटीरियर पर उन्होंने लगभग 1 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. इस घर को अपनी पसंद के मुताबिक तैयार करने में उन्हें एक साल से ज्यादा का समय लगा और इसी साल मई में उन्होंने इसमें गृह प्रवेश किया.
Manisha Rani Bihar Connection: बिहार की मिट्टी से जुड़ाव, इसलिए रखा 'आंगन' नाम
मनीषा रानी ने अपने ड्रीम होम का नाम 'आंगन' रखा है. उनका कहना है कि यह नाम उन्हें अपने बिहार, गांव और बचपन की याद दिलाता है. मुंबई में रहते हुए भी वह अपनी जड़ों को नहीं भूलना चाहती थीं. यही वजह है कि उन्होंने अपने घर को ऐसा नाम दिया, जो उनके राज्य और परिवार से उनके इमोशनल जुड़ाव को दर्शाता है.
View on Instagram
Manisha Rani House Temple: घर में सबसे पहले बनाया भगवान हनुमान का मंदिर
घर में प्रवेश करते ही सबसे पहले एक छोटा-सा मंदिर दिखाई देता है, जहां भगवान हनुमान की प्रतिमा स्थापित है. मनीषा ने बताया कि पंडित की सलाह के अनुसार वास्तु को ध्यान में रखते हुए मंदिर की जगह तय की गई. इसके अलावा उन्होंने घर में रबर प्लांट और घोड़े की सजावटी मूर्ति भी रखी है, जिन्हें वह सुख-समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक मानती हैं. मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि पौधा लगाने के बाद से उन्हें पहले से ज्यादा काम के ऑफर मिलने लगे हैं.
Manisha Rani Home Interiors: सादगी और लग्जरी का खूबसूरत मेल
मनीषा के घर का लिविंग रूम ऑफ-व्हाइट, बेज और गोल्डन रंगों की थीम पर तैयार किया गया है. कम फर्नीचर के साथ पूरे कमरे को खुला और एलिगेंट लुक दिया गया है. ऑटोमैटिक पर्दे, खूबसूरत बालकनी, स्टाइलिश फर्नीचर और हल्के रंग घर की खूबसूरती को और बढ़ाते हैं. मनीषा ने बताया कि हल्के रंगों वाला घर देखने में बेहद सुंदर लगता है, लेकिन उसकी देखभाल करना आसान नहीं होता.
Manisha Rani Mother Bond: मां की बात आज भी मानती हैं मनीषा
हाउस टूर के दौरान मनीषा ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले टीवी खरीदा था, लेकिन उनकी मां ने आज तक उसका स्टिकर नहीं हटाने दिया. उनकी मां चाहती हैं कि टीवी हमेशा नया जैसा दिखे. यह छोटी-सी बात बताती है कि सफलता मिलने के बाद भी मनीषा अपने परिवार और उनकी भावनाओं (इमोशंस) को कितना महत्व देती हैं.
Manisha Rani Dream Home: मेहनत की कमाई से सजाया सपनों का घर
घर में एक खास कॉर्नर उनके अवॉर्ड्स के लिए भी बनाया गया है, जहां 'झलक दिखला जा' की ट्रॉफी और 'स्टार ऑफ द ईयर' अवॉर्ड सहित उनकी पसंदीदा ट्रॉफियां रखी गई हैं. पूरे घर में मार्बल फ्लोरिंग, बड़ा गोल शीशा, डिजाइनर लाइट्स और कई एस्थेटिक कॉर्नर बनाए गए हैं, जहां मनीषा फोटोशूट और वीडियो शूट भी करती हैं.
ये भी पढ़ें: 'करियर खत्म था, उन्होंने नया जीवन दिया' निरहुआ का खुलासा, रो पड़ीं काजल तो मां बनना चाहती हैं आम्रपाली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










