'शर्म पीड़ित को नहीं, अपराधी को होनी चाहिए': 'लॉक अप' में कंटेस्टेंट्स के मोलेस्टेशन के खुलासे पर बोले रितेश देशमुख

Updated:
विज्ञापन

रितेश देशमुख ने लॉक अप को लेकर बात की, फोटो इंस्टाग्राम

Lock Upp Season 2 Finale: 'लॉक अप: सच या सजा' अपने फिनाले वीक में पहुंच चुका है. इसी बीच शो के को-होस्ट रितेश देशमुख ने कंटेस्टेंट्स द्वारा मोलेस्टेशन (छेड़छाड़) जैसे गंभीर मुद्दों पर किए गए खुलासों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. जानिए रितेश ने फिनाले और संभावित विजेता को लेकर और क्या कहा...

विज्ञापन

Lock Upp 2 Riteish Deshmukh: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' अब अपने फिनाले वीक में पहुंच गया है और जल्द ही शो के विजेता का नाम सामने आएगा. पिछले कुछ हफ्तों में शो में कई ड्रामे, तीखी बहसें और भावुक पल देखने को मिले. इसी बीच,एक इंटरव्यू के दौरान शो के को-होस्ट रितेश देशमुख ने कंटेस्टेंट्स के पूरे सफर को करीब से देखने का अपना अनुभव शेयर किया.

Riteish on Contestents Revealing About Molestation: मोलेस्टेशन पर बोले रितेश

रितेश ने कहा कि शो में इस तरह की बातचीत होना बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा,

"मेरा मानना है कि सभी कंटेस्टेंट अपने-अपने क्षेत्र में सफल हैं और ऐसे निजी अनुभव सबके सामने शेयर करना बिल्कुल आसान नहीं होता. यह किसी दोस्त, पत्नी या माता-पिता से बात करने जैसा नहीं है. पूरी दुनिया के सामने अपनी कहानी बताना और जो हुआ उसे स्वीकार करना बड़ी हिम्मत की बात है. लेकिन जब लोग इस बारे में खुलकर बात करते हैं, तो इससे दूसरे लोगों को भी अपनी बात कहने की ताकत मिलती है."

Shame Belongs to the Perpetrator, Not the Victim: अपराध करने वाले को शर्म करनी चाहिए

रितेश ने आगे कहा,

"शर्म अपराध करने वाले व्यक्ति को महसूस होनी चाहिए, पीड़ित को नहीं. हमें सच का सामना करना चाहिए और हिम्मत के साथ अपनी बात रखनी चाहिए. मुझे लगता है कि शो के कंटेस्टेंट्स ने दर्शकों को भी आगे आकर अपनी बात कहने का हौसला दिया है. ऐसे लोगों की पहचान सामने आनी चाहिए और उन्हें उनके किए के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए,". 

No Favourite Contestent- Riteish: कोई पसंदीदा कंटेस्टेंट नहीं

शो का विजेता कौन हो सकता हैं, इस पर रितेश ने बताया कि, उनका कोई पसंदीदा कंटेस्टेंट नहीं है. उन्होंने फिनाले से पहले पूरे गेम को करीब से देखा है, इसलिए किसी एक का नाम लेना उनके लिए आसान नहीं है.

उन्होंने कहा,

"दुर्भाग्य से, मेरे और फराह खान के पास किसी एक को चुनने का विकल्प नहीं है. हम सिर्फ सभी का सफर देख सकते हैं। श्रेया ने पूरे शो में शानदार प्रदर्शन किया और वह एक मजबूत खिलाड़ी रहीं. शिवांगी और हर्षद ने भी अच्छा खेला और उनका सफर भी काफी प्रभावशाली रहा. राम शुरुआत में थोड़ा झिझक रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने इस फॉर्मेट को अच्छी तरह अपना लिया. मुझे लगा कि वरुण ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया. योगेश और आकांक्षा चौधरी ने भी अच्छा खेल दिखाया. वहीं, शिल्पा शिंदे भी एक मजबूत कंटेस्टेंट रहीं."

उन्होंने आगे कहा, "हर कंटेस्टेंट की अपनी अलग पहचान और सफर रहा है. इसलिए मैं फिनाले में सभी के सफर के बारे में बात करना चाहूंगा. मेरी कोशिश रहेगी कि मैं पूरी तरह निष्पक्ष रहूं और हर कंटेस्टेंट की यात्रा का सम्मान करूं."

About Lock Upp 2 Secrets: सीक्रेट्स के साथ आते हैं कंटेस्टेंट्स

शो का कॉन्सेप्ट ऐसा है कि हर कंटेस्टेंट अपने साथ तीन सीक्रेट्स (राज) लेकर आता है. ये तीनों सीक्रेट्स उनके लिए लाइफलाइन की तरह होते हैं, जो उन्हें गेम में बचाने का काम करते हैं. लेकिन पिछले हफ्ते गेम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। एक टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे को निशाना बनाने की ताकत दी गई, जिसके चलते उन्हें अपना एक सीक्रेट छोड़ना पड़ा. ऐसा करने के बाद वे गेम में खतरे की स्थिति में आ गए.

इस टास्क के बाद घर का माहौल काफी भावुक और मुश्किल भरा हो गया. कई कंटेस्टेंट्स ने अपने सीक्रेट्स सबके सामने बताए. श्रेया कालरा, राम कपूर, हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी समेत कई लोगों ने खुलासा किया कि कम उम्र में उनके साथ छेड़छाड़ जैसी दर्दनाक घटनाएं हुई थीं.

इन निजी अनुभवों में छेड़छाड़ से जुड़ी घटनाएं एक समान विषय बनकर सामने आईं. अपनी आपबीती सुनाते समय कई कंटेस्टेंट भावुक हो गए, जबकि बाकी लोगों ने उनका हौसला बढ़ाया. सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की और बताया कि ऐसी घटनाओं का किसी व्यक्ति की जिंदगी पर कितना गहरा असर पड़ सकता है.

यह भी पढ़ेंLock Upp 2 Finale: हर्षद चोपड़ा बने शो के पहले फाइनलिस्ट, श्रेया कालरा ने किया इस कंटेस्टेंट को एलिमिनेट!


विज्ञापन
Asha Kumari

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola