Lock Upp 2 Finale: हर्षद चोपड़ा बने शो के पहले फाइनलिस्ट, श्रेया कालरा ने किया इस कंटेस्टेंट को एलिमिनेट!

Updated:
विज्ञापन
हर्षद चोपड़ा बने शो के पहले फाइनलिस्ट, फोटो इंस्टाग्राम

हर्षद चोपड़ा बने शो के पहले फाइनलिस्ट, फोटो इंस्टाग्राम

'लॉक अप 2' के फिनाले से पहले घर में बड़ा ट्विस्ट आया है. शिवांगी जोशी की कुर्बानी से हर्षद चोपड़ा पहले फाइनलिस्ट तो बन गए, लेकिन एपिसोड के अंत में श्रेया कालरा के एक फैसले ने शिवांगी को बेघर कर दिया

विज्ञापन

Lock Upp 2 Finale: 'लॉक अप: सच या सजा' के नए एपिसोड में एक्टर हर्षद चोपड़ा शो के पहले फाइनलिस्ट बन गए. यह मौका उन्हें एक भावुक टास्क के बाद मिला, जिसमें शिवांगी जोशी ने अपनी जगह छोड़कर उनका साथ दिया. लेकिन एपिसोड के आखिर में बड़ा ट्विस्ट आया, जब शिवांगी का नाम एलिमिनेशन के लिए घोषित किया गया. यह सुनकर सभी कंटेस्टेंट हैरान रह गए.

Finalist Selected During Task: टास्क के दौरान तय हुआ फाइनलिस्ट

लॉक अप में यह टास्क शो के पहले फाइनलिस्ट को चुनने के लिए रखा गया था. इसमें सभी कंटेस्टेंट को मिलकर तय करना था कि फिनाले के सबसे करीब कौन पहुंचेगा. इस दौरान श्रेया कालरा को गेम बदलने वाला खास फायदा मिला, जब उसने रितेश के द्वारा एक डिश चूज किया और उन्हें एडवांटेज का ऑप्शन मिला. वहीं, योगेश 10 लाख रुपये लेकर गेम में बने रहे. एपिसोड में हर्षद और शिवांगी के बीच एक भावुक पल भी देखने को मिला, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा.

Harshad Chopra Become Lock Upp's Finalist: हर्षद चोपड़ा बने शो के पहले फाइनलिस्ट 

एक टास्क के दौरान होस्ट रितेश देशमुख ने ग्रैंड फीस्ट का आयोजन किया और सारे कंटेस्टेंट्स को बुलाया. इसके बाद उन्होंने कहा जो कंटेस्टेंट्स इस रूम में रह जाएगा, वह बनेगा पहला फाइनलिस्ट. टास्क आगे बढ़ने पर लैला, शिल्पा शिंदे, राम कपूर और आकांक्षा चमोला ने अपनी इच्छा से मुकाबले से बाहर होने का फैसला किया. इसके बाद सेल के अंदर सिर्फ हर्षद और शिवांगी ही आखिरी दो कंटेस्टेंट बचे.

">

इसके बाद माहौल तब बदल गया, जब हर्षद ने शिवांगी से कहा कि उन्होंने पिछला चैलेंज जानबूझकर हारा था. उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा,

"मैंने वह गेम जानबूझकर हारा था".

यह सब देखकर शिवांगी काफी भावुक हो गई और उसने हर्षद से कहा कि अगर 'लॉक अप 2' की ट्रॉफी उसकी किस्मत में होगी, तो उसे जरूर मिलेगी. उसने हर्षद से यह भी कहा कि वह उसके लिए अपना गेम खराब न करे. इसके बाद दोनों भावुक हो गए और एक-दूसरे को फाइनल तक पहुंचने का असली हकदार बताने लगे.

जब दोनों में से कोई भी आखिरी फैसला नहीं ले पा रहा था, तब जेलर रितेश देशमुख ने बीच में आकर उन्हें फैसला करने के लिए कहा. शुरुआत में दोनों खुद बाहर जाने की बात कर रहे थे, लेकिन आखिर में हर्षद ने शो में बने रहने का फैसला किया. उसने कहा कि अब वह अपने लिए खेलना चाहता है. इसके बाद शिवांगी सेल से बाहर चली गई और हर्षद इस सीजन के पहले फाइनलिस्ट बन गए.

Shreya Kalra Eliminated Shivangi Joshi: श्रेया ने किया शिवांगी को एलिमिनेट

टास्क खत्म होने के बाद भी माहौल भावुक रहा. शिवांगी रो पड़ी और कहा कि हर्षद उससे ज्यादा फाइनलिस्ट बनने का हकदार नहीं था. वहीं, हर्षद भी शिवांगी को इस हाल में देखकर भावुक हो गया.

">

एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट भी देखने को मिला. रितेश ने बताया कि श्रेया को मिले एडवांटेज की वजह से उसे एक कंटेस्टेंट को एलिमिनेट करने का अधिकार मिला है. सभी घरवालों की बात सुनने के बाद श्रेया ने शिवांगी का नाम लिया और उसके इस फैसले से घर के बाकी सदस्य भी हैरान रह गए.

About Lock Upp 2: लॉक अप के बारे में

'लॉक अप' 2 फराह और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं.  इस शो का फिनाले काफी नजदीक हैं और हर्षद के बाद देखना दिलचस्प होगा की सेकंड फाइनलिस्ट कौन हो सकता है. एकता कपूर के इस शो में सभी कंटेस्टेंट्स को जेल जैसे माहौल में रहना पड़ता हैं और अपने सीक्रेट समय आने पर बताने होते है. टास्क के दौरान यही सीक्रेट्स उनको खेल में आगे बढ़ने के लिए अहम साबित होते हैं. यह शो फिलहाल नेटफ्लिक्स पर हैं.

यह भी पढ़ें : Lock Upp 2: पामेला और आकांक्षा हुईं बेघर, एलिमिनेशन के बाद आकांक्षा चौधरी ने बयां किया 'कास्टिंग काउच' का दर्द


विज्ञापन
Asha Kumari

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola