Lock Upp 2: पामेला और आकांक्षा हुईं बेघर, एलिमिनेशन के बाद आकांक्षा चौधरी ने बयां किया 'कास्टिंग काउच' का दर्द

'लॉक अप 2' का हालिया एपिसोड काफी इमोशनल रहा, जहां पामेला सेरेना और आकांक्षा चौधरी शो से बाहर हो गईं. एलिमिनेशन के तुरंत बाद आकांक्षा ने अपने स्ट्रगल के दिनों का एक खौफनाक सीक्रेट शेयर किया. जानिए इस एपिसोड की पूरी इनसाइड स्टोरी.

Lock Upp 2: लॉक अप 2' का हालिया एपिसोड भावुक पलों से भरपूर रहा. इस दौरान पामेला सेरेना और आकांक्षा चौधरी शो से बाहर होने वाली नई कंटेस्टेंट बनीं. वहीं, विदाई से पहले आकांक्षा ने अपने करियर के शुरुआती दौर से जुड़ी एक सीक्रेट का  भी जिक्र किया. दूसरी ओर, शो में मेहमान बनकर पहुंचे अभिनेता राम कपूर ने भी 'बड़े अच्छे लगते हैं' की शूटिंग के समय अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बारे में खुलकर बात की.

Akanksha Revealed Her Secret on Casting Couch: आकांक्षा ने खोला अपना राज 

शो में एलिमिनेट होने के बाद, आकांक्षा चौधरी ने अपना एक बड़ा सीक्रेट सबको बताया. एपिसोड में आकांक्षा ने अपने करियर के शुरुआती दिनों के संघर्ष के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि एक ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने के लिए उन्हें करीब 1 से 2 लाख रुपये की जरूरत थी, लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं थे. मदद की उम्मीद में उन्होंने एंटरटेनमेंट और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े एक मशहूर व्यक्ति से संपर्क किया.

">

आकांक्षा ने बताया कि उस व्यक्ति ने आर्थिक मदद के बदले उनके सामने गलत शर्त रखी. उनसे कहा गया कि अगर वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार होंगी, तभी उन्हें पैसे मिलेंगे. उन्होंने कहा कि पैसों की जरूरत होने के बावजूद उन्होंने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया. साथ ही, उन्होंने उस व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं करने का फैसला किया.

Pamela and Akanksha Eliminated: पामेला और आकांक्षा चौधरी हुई शो से बाहर

हाल ही के एपिसोड में पैमेला सेरेना और आकांक्षा चौधरी एलिमिनेशन राउंड में शो से बाहर हो गईं. उनके जाने के बाद अब बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला और भी कड़ा हो गया है. सभी प्रतिभागी फिनाले के करीब पहुंच रहे हैं और जीत के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं.

">

About Lock Upp 2: लॉक अप के बारे में 

लॉक अप में फाइनल काफी नजदीक हैं और कंटेस्टेंट्स जीतने की होड़ में है. लॉक अप 2 फराह और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं. एकता कपूर के इस रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स को अपने तीन सीक्रेट्स संभाल के रखने हैं. यही सीक्रेट्स आगे जाकर खेल में आगे बढ़ने के लिए सबसे अहम साबित होते है.  यह शो नेटफ्लिक्स पर है और पुरे हफ्ते आता हैं.

यह भी पढ़ें: Lock Upp: Sach Ya Sazaa: "आप विमेंस को अनकंफर्टेबल कर रहे हो..." राम कपूर पर भड़कीं आकांक्षा चमोला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >