Lock Upp: Sach Ya Sazaa: "आप विमेंस को अनकंफर्टेबल कर रहे हो..." राम कपूर पर भड़कीं आकांक्षा चमोला

'Lock Upp 2' में पामेला और वरुण की लड़ाई के बीच कूदना राम कपूर को भारी पड़ गया. पामेला के अनकम्फर्टेबल होने पर आकांक्षा चमोला ने बीच-बचाव करते हुए राम कपूर से वीमेन सेफ्टी पर तीखे सवाल पूछे, जिससे घर दो गुटों में बंट गया.

Lock Upp: Sach Ya Sazaa के नए एपिसोड में कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला ने राम कपूर पर वीमेन सेफ्टी को लेकर आरोप लगाया. एक टास्क के बाद राम कपूर और पामेला के बीच तीखी बहस देखने को मिलीं और वह बहस इतनी बढ़ गयी कि आकांक्षा को राम का यह बेहेवियर अच्छा नहीं लगा और उन्होंने तुरंत राम कपूर को कहा कि उनके व्यवहार से एक महिला अनकंफर्टेबल महसूस कर रही है.

What was in the Episode क्या था एपिसोड में 

लॉक अप में एक टास्क के दौरान वरुण पर  पामेला ने आरोप लगाया कि वह महिलाओं को निशाना बना रहा हैं. इसी बीच राम कपूर उनकी लड़ाई में कूद गए और पामेला और राम कपूर के बीच हुई बहस शुरू हो गयी. पामेला कई बार राम से कहती दिखीं कि वह उनसे बात करना बंद करें और उन्हें अकेला छोड़ दें. वह बातचीत आगे बढ़ाने के मूड में नहीं दिखतीं. इसके बावजूद राम अपनी बात रखने पर अड़े रहते हैं और उनके पीछे-पीछे जाते रहते हैं. इस दौरान पामेला काफी घबराई हुई नजर आती हैं और कहती हैं, "हे भगवान, उन्होंने तो मुझ पर हमला ही कर दिया था."

">

हालात बिगड़ते देख आकांक्षा चमोला ने तुरंत बीच में आकर राम से सवाल किया कि उनकी वजह से घर की एक महिला खुद को असुरक्षित क्यों महसूस कर रही है. इस मुद्दे पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद घर के सदस्य दो अलग-अलग पक्षों में बंट गए. इस दौरान आकांक्षा ने कहा,

"आप इस घर में किसी भी महिला को इस तरह असुरक्षित महसूस नहीं करा सकते."

Ram Kapoor Controversy: पहले भी राम पर लगे है आरोप

बता दें कि कुछ दिन पहले श्रेया कालरा ने राम कपूर के व्यवहार पर असहजता जताई थी. उन्होंने बताया कि एक मौके पर राम कपूर, शिवांगी जोशी के चेहरे के बहुत करीब आ गए थे. श्रेया ने यह भी कहा कि जब उन्होंने एक टास्क जीतकर राम को एलिमिनेशन से बचाया, तो राम ने उनके गाल पर किस किया. यह बात उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आई. इसके बाद गौतमी कपूर ने राम का समर्थन करते हुए कहा था कि वह अच्छे दिल के इंसान हैं. उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई. बाद में एक एपिसोड में गौतमी शो में पहुंचीं और श्रेया के सामने हाथ जोड़कर उनसे माफी भी मांगी. शो में अपूर्वा मखीजा ने भी राम पर आरोप लगते हुए कहा था कि, 'भाई ये किस क्यों करते रहते हैं'. 

About Lock Upp 2: लॉक अप के बारे में 

''लॉक अप: 2' को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं. एकता कपूर के इस रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स को अपने तीन सीक्रेट्स संभाल के रखने हैं. यह राज उनके खेल में आगे बढ़ने के लिए सबसे अहम साबित होते हैं. शो का फिनाले काफी करीब है और फैंस काफी एक्ससिटेड हैं जानने के लिए कि ट्रॉफी कौन लेकर जाएगा. यह शो फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है.

यह भी पढ़ें: 'माताजी! हमसे गलती हुई तो माफ करना': Lock Upp 2 में श्रेया के सामने हाथ जोड़कर गौतमी कपूर ने मांगी माफी, राम कपूर के हरकत पर की बात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >