"भारत मां है तो पाकिस्तान मौसी...": प्रेस कॉन्फ्रेंस में धर्मेंद्र की बात याद कर बोले सनी देओल
प्रेस कांफ्रेंस में बोलते नजर आए सनी देओल, फोटो इंस्टाग्राम
बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान जब सनी देओल से पाकिस्तान और राजनीति को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही समझदारी से जवाब दिया कि एक एक्टर के तौर पर उनका काम कहानियां सुनाना है, राजनीति करना नहीं.
Batwara 1947 Sunny Deol: बंटवारा 1947 के प्रमोशन के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनी देओल से पाकिस्तान को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने किसी भी तरह की राजनीतिक टिप्पणी करने से बचते हुए जवाब दिया. राजनीति पर बात करने के बजाय सनी ने भारत और पाकिस्तान के शेयर्ड इतिहास का जिक्र किया. साथ ही उन्होंने अपने पिता धर्मेंद्र की पाकिस्तान को लेकर कही गई एक दिलचस्प बात भी शेयर की.
Batwara Shot in India - Sunny Deol: भारत में हुई है बटवारा की शूटिंग: सनी देओल
कार्यक्रम के दौरान जब उनसे शूटिंग की लोकेशन के बारे में पूछा गया तो जवाब में उन्होंने कहा, "इस फिल्म की शूटिंग पाकिस्तान में नहीं, बल्कि भारत में हुई है."
इसके बाद उन्होंने बताया कि वह राजनीतिक मुद्दों पर ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान कभी एक ही देश थे और इसी वजह से दोनों के बीच एक गहरा रिश्ता है.
अपने पिता धर्मेंद्र की बात याद करते हुए सनी ने कहा,
"जैसा पापा ने कहा था, 'ये मेरी मां है और वो मेरी मौसी है.’ आप सब इस बात को अच्छी तरह समझते हैं. हम सब कहीं न कहीं एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं.”
">During the promotion of actor Sunny Deol's upcoming movie Batwara 1947, a journalist asked him, How do you see Pakistan as a nation?
— Saffron Chargers (@SaffronChargers) August 3, 2026
Sunny Deol replied, If India is my mother, then Pakistan is my mother's sister - my aunt. We are all connected to each other.
Pakistan has always… pic.twitter.com/VzfP8e6Hiv
Want to Focus on Stories Not Politics: फिल्मों में ध्यान देना हैं, पॉलिटिक्स में नहीं
सनी देओल ने इंटरव्यू में कहा कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े होने के नाते उनकी जिम्मेदारी अच्छी कहानियां चुनना और उन्हें दर्शकों तक पहुंचाना है, न कि उन्हें राजनीतिक मुद्दा बनाना.
उन्होंने कहा,
"मैं इस विषय पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता. हम अभिनेता और निर्माता हैं. हमारा काम कहानियां चुनना और उन्हें बनाना है. हम अपनी फिल्मों या कहानियों को राजनीति से नहीं जोड़ते और न ही ऐसा करना चाहते हैं. इसलिए मैं इस पहलू पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा.
About Batwara 1947: बटवारा 1947 के बारे में
'बंटवारा 1947' का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं. इस फिल्म के जरिए वह करीब 30 साल बाद सनी देओल के साथ फिर काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों ने 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया था.
यह फिल्म असगर वजाहत के साल 1989 के मशहूर नाटक 'जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई' से प्रेरित है. इसकी कहानी एक शादीशुदा जोड़े (सनी देओल और प्रीति जिंटा) की है, जो भारत की आजादी की खुशी मना रहे होते हैं. लेकिन देश के बंटवारे के बाद हालात ऐसे बनते हैं कि उन्हें पाकिस्तान जाना पड़ता है. आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें: 'बंटवारा 1947' थी धर्मेंद्र की आखिरी देखी फिल्म, कहा था- 'ये पिक्चर खूब चलेगी', राजकुमार संतोषी का दावा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










