प्रीति जिंटा संग अफेयर की खबरों पर ब्रेट ली ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी, बोले- वह तब भी मेरी अच्छी दोस्त थीं और आज भी हैं
प्रीति जिंटा और ब्रेट ली, फोटो- इंस्टाग्राम
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने प्रीति जिंटा के साथ अपने अफेयर की अफवाहों पर पहली बार खुलकर बात की है. उन्होंने साफ किया कि प्रीति उनकी अच्छी दोस्त हैं. जानें क्या कहा ब्रेट ली ने.
Brett Lee On Relationship With Preity Zinta : एक समय ऐसा था जब क्रिकेट और बॉलीवुड की दुनिया से जुड़ी लव स्टोरी की खबरें अक्सर सुर्खियां बनती थीं. इन्हीं चर्चाओं में एक नाम ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली और प्रीति जिंटा का भी था. आईपीएल के शुरुआती सीजन में जब ब्रेट ली पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) के लिए खेलते थे और प्रीति टीम की को-ओनर थीं, तब दोनों के अफेयर की अफवाहें खूब उड़ी थीं. अब कई साल बाद ब्रेट ली ने इस पर बात की.
ब्रेट ली बोले- 'मैंने कभी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट नहीं किया'
बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ब्रेट ली ने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ अपने नाम जुड़ने की खबरों पर साफ जवाब दिया. उन्होंने कहा,
आपके लिए सबसे बड़ी खबर यही है कि मैंने कभी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट नहीं किया.
इसके बाद उन्होंने प्रीति जिंटा का नाम लेते हुए कहा,
प्रीति जिंटा तब भी मेरी बहुत अच्छी दोस्त थीं और आज भी हैं. वह उस समय पंजाब टीम की बॉस थीं. वह बेहद समझदार महिला हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं. ऐसी खबरों ने मुझे कभी परेशान नहीं किया, क्योंकि मुझे हमेशा सच्चाई पता थी. लोग अपनी तरफ से कुछ भी सोच सकते हैं, लेकिन मैंने कभी इन बातों को खुद पर असर नहीं करने दिया.
कैसे शुरू हुई थीं दोनों के अफेयर की चर्चा?
साल 2008 से 2011 के बीच जब ब्रेट ली किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल रहे थे, तब उनका नाम अक्सर टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा के साथ जोड़ा जाता था. इन अफवाहों को उस समय और हवा मिली, जब दोनों को मुंबई के एक रेस्तरां में साथ देखा गया. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें होने लगी. हालांकि उस समय भी प्रीति ने एक्स पर इन खबरों को खारिज करते हुए लिखा था,
हर साल मेरा नाम ब्रेट के साथ जोड़ना अब पुरानी और बोरिंग खबर बन चुकी है. इसलिए साफ कर दूं कि हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं है. हां, हम अच्छे दोस्त जरूर हैं.
प्रीति जिंटा की फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रीति जिंटा आखिरी बार साल 2018 में 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' और 'भैयाजी सुपरहिट' में नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने 2020 में अमेरिकी शो 'फ्रेश ऑफ द बोट' के एक एपिसोड में काम किया. साल 2023 में वह 'द नाइट मैनेजर' के भारतीय रूपांतरण की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी रहीं. अब प्रीति, राजकुमार संतोषी की फिल्म 'बंटवारा 1947' में सनी देओल और शबाना आजमी के साथ नजर आएंगी. इसके अलावा वह कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' का भी हिस्सा हैं.
View on Instagram
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










