कैकेयी के लुक पर हो रही आलोचना पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उनके कॉस्ट्यूम का हर रंग सोच-समझकर चुना गया है

Updated:
विज्ञापन

लारा दत्ता, फोटो- इंस्टाग्राम

रामायण ट्रेलर रिलीज होते ही साई पल्लवी की सीता और लारा दत्ता की कैकेयी के लुक्स पर विवाद शुरू हो गया. फिल्म के कॉस्ट्यूम डिजाइनरों ने इस पर अपनी सफाई दी है, जिसके पीछे खास मतलब छिपे हैं.

विज्ञापन

Ramayana Lara Dutta Kaikeyi: 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी भव्यता, शानदार वीएफएक्स और स्टारकास्ट की जमकर तारीफ हुई. हालांकि इसी के साथ फिल्म के कुछ कॉस्ट्यूम्स को लेकर विवाद भी शुरू हो गया. खासकर लारा दत्ता की कैकेयी की ड्रेसिंग पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए. एक सीन में लारा दत्ता को मैरून साड़ी, ग्रीन ब्लाउज और खुले बालों में दिखाए जाने पर कई यूजर्स ने इसे बहुत मॉडर्न लुक बताया. अब इस पूरे विवाद पर फिल्म के कॉस्ट्यूम डिजाइनर रिंपल नरूला और हरप्रीत नरूला ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

'मैंने अपनी सीता को वैसा बनाया जैसा बचपन से अपने मन में देखा'

द टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में रिंपल नरूला ने कहा कि उन्हें पहले से पता था कि 'रामायण' जैसी कहानी पर अलग-अलग राय आएंगी. उन्होंने कहा,

रामायण ऐसी कहानी है जो पीढ़ियों से लोगों के दिल और दिमाग में बसी हुई है. इसलिए कास्टिंग, कॉस्ट्यूम, VFX या किसी भी चीज पर लोगों की अलग-अलग राय आना बिल्कुल स्वाभाविक है. हमें इसका अंदाजा था. लेकिन हमें भरोसा है कि हमने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया है.

साई पल्लवी के सीता वाले लुक पर उन्होंने कहा,

जब मैं आंखें बंद करके मां सीता की कल्पना करती हूं तो मेरा ध्यान इस बात पर नहीं जाता कि इतिहास में उनका रूप बिल्कुल कैसा रहा होगा. मेरे मन में वही रूप आता है जिसे मैं बचपन से मंदिरों और अपनी आस्था में देखती आई हूं. इसलिए मैंने अपनी सीता को उसी एहसास के साथ डिजाइन किया. यह फैसला हमने सोच-समझकर लिया था.

कैकेयी के हर रंग के पीछे छिपा है खास मतलब

कॉस्ट्यूम डिजाइनर हरप्रीत नरूला ने लारा दत्ता के कैकेयी वाले लुक पर हो रही आलोचना का भी जवाब दिया. उन्होंने कहा,

कैकेयी के कॉस्ट्यूम का हर रंग सोच-समझकर चुना गया है. ग्रीन रंग मां होने का प्रतीक है, जबकि गहरा मैरून उस भावनात्मक संघर्ष और कठिन फैसले को दिखाता है जिससे कैकेयी गुजरती हैं. उन्हें अपने बेटे और राम के बीच फैसला लेना पड़ता है. इसलिए हर रंग की अपनी कहानी है. कई बार लोग पूरी सोच समझे बिना तुरंत प्रतिक्रिया दे देते हैं. हमने कोशिश की है कि हजारों साल पुरानी इस कहानी को नई पीढ़ी के सामने एक नए विजुअल अंदाज में पेश करें. पहले फिल्म देखिए, महसूस कीजिए और उसके बाद अपनी राय बनाइए.

'यह हमारी अपनी व्याख्या है, हूबहू इतिहास नहीं'

रिंपल नरूला ने यह भी साफ किया कि रामायण के समय के असली कपड़े आज मौजूद नहीं हैं, इसलिए उन्हें पूरी तरह कॉपी करना संभव नहीं है. उन्होंने कहा,

उस दौर के ऐसे कपड़े मौजूद नहीं हैं जिन्हें हम बिल्कुल वैसे ही दोबारा बना सकें. हम सभी बचपन से कैलेंडर आर्ट, मंदिरों की मूर्तियां, मिनिएचर पेंटिंग्स और राजा रवि वर्मा की बनाई गई छवियां देखते आए हैं. अलग-अलग देशों और संस्कृतियों में भी रामायण की अपनी-अपनी व्याख्या रही है. हमारी फिल्म भी उसी तरह की एक नई व्याख्या है.

रामायण ट्रेलर में क्या दिखाया गया है?

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत यश के रावण से होती है, जो खुद को तीनों लोकों का स्वामी बताता है. इसके बाद धरती पर बढ़ते अत्याचार और विनाश को दिखाया जाता है. फिर भगवान विष्णु राम के रूप में अवतार लेकर संतुलन और धर्म की रक्षा के लिए आते हैं. इसके बाद ट्रेलर में रणबीर कपूर के राम की एंट्री होती है. वह राक्षसों से युद्ध करते हुए अपने लोगों की रक्षा करते नजर आते हैं. आगे चलकर उनकी सीता यानी साई पल्लवी से शादी भी दिखाई जाती है.

ये भी पढ़ें: 'यश से बेहतर रावण कोई नहीं बन सकता', 'रामायण' ट्रेलर पर फिदा हुए ऋषभ शेट्टी, कहा- रणबीर ने महसूस कराई राम की दिव्यता


विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola