पटना : ममता सरकार की कार्रवाई का तेजस्वी ने किया समर्थन
Updated at : 04 Feb 2019 7:03 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : चिटफंड घोटाला मामले में कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने गयी सीबीआई टीम को स्थानीय पुलिस के कब्जे में लेने के बाद राजनीति गरमा गयी है. रविवार की इस घटना को लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर ममता बनर्जी का समर्थन किया है. तेजस्वी सोमवार को ममता से […]
विज्ञापन
पटना : चिटफंड घोटाला मामले में कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने गयी सीबीआई टीम को स्थानीय पुलिस के कब्जे में लेने के बाद राजनीति गरमा गयी है. रविवार की इस घटना को लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर ममता बनर्जी का समर्थन किया है. तेजस्वी सोमवार को ममता से मिलने कोलकाता जा सकते हैं. लालू प्रसाद ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘देश का आम अवाम भाजपा और उसकी गठबंधन सहयोगी पक्षपाती सीबीआइ के खिलाफ है.
हम ममता जी के साथ खड़े हैं. तानाशाही का नंगा नाच हो रहा है.’ वहीं, तेजस्वी यादव ने लिखा है, ‘बीते कुछ महीनों में सीबीआइ पर भाजपा दफ्तर के दबाव में लिए गये राजनीतिक निर्णयों के कारण राज्य सरकारों को ऐसा निर्णय लेना पड़ेगा. अगर अब भी सीबीआइ भाजपा के गठबंधन सहयोगी की तरह कार्यरत रही तो किसी दिन न्यायप्रिय आम अवाम अपने तरीके से इनका हिसाब ना कर दे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




