ePaper

केंद्रीय बजट सकारात्मक और स्वागत योग्य, मध्यम वर्ग को मिलेगी राहत : CM नीतीश

Updated at : 01 Feb 2019 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय बजट सकारात्मक और स्वागत योग्य, मध्यम वर्ग को मिलेगी राहत : CM नीतीश

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट सकारात्मक और स्वागत योग्य है. बजट में देश के सभी किसानों के खाते में सीधे छह हजार रुपये प्रतिवर्ष देने के फैसले का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया और कहा कि इस फैसले से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी. […]

विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट सकारात्मक और स्वागत योग्य है. बजट में देश के सभी किसानों के खाते में सीधे छह हजार रुपये प्रतिवर्ष देने के फैसले का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया और कहा कि इस फैसले से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी.

https://t.co/pNKgbIxrGY

बजट में असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये पेंशन देने के प्रावधान को भी मुख्यमंत्री ने सही कदम बताया है. नीतीश कुमार ने आयकर की सीमा को ढ़ाई लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये किये जाने को बेहतर कदम बताते हुए कहा कि इससे मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन