पटना :लुटेरों को सीए के फ्लैट में कैश का मिला था फीडबैक

Updated at : 01 Feb 2019 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
पटना :लुटेरों को सीए के फ्लैट में कैश का मिला था फीडबैक

पटना : न्यू पाटलिपुत्र में सीए आशीष कुमार हलधर के फ्लैट में लूट करने वाले गैंग तक एसआइटी पहुंच गयी है. लुटेरों की कार ट्रेस होते ही एसआइटी ने पूरे मामले की गुत्थी लगभग सुलझा लिया है. अगले चौबीस घंटे में पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है. इस मामले में पुलिस सूत्रों से जानकारी […]

विज्ञापन
पटना : न्यू पाटलिपुत्र में सीए आशीष कुमार हलधर के फ्लैट में लूट करने वाले गैंग तक एसआइटी पहुंच गयी है. लुटेरों की कार ट्रेस होते ही एसआइटी ने पूरे मामले की गुत्थी लगभग सुलझा लिया है. अगले चौबीस घंटे में पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है. इस मामले में पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि लुटरों को फिडबैक मिला था कि सीए के फ्लैट में बड़ा कैश रखा गया है. हाल के दिनों में उनके घर कैश आने की सूचना लुटेरों को मिली थी. करीब एक करोड़ रुपये होने की जानकारी मिली थी. हालांकि लूट की घटना के बाद करीब 7 लाख रुपये कैश जाने की बात सामने आयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
कार पहले ही हो चुका है ट्रेस : दरअसल न्यू पाटलिपुत्र के लोटस अपार्टमेंट
में सीए के फ्लैट में हुई लूट की वारदात के बाद पुलिस ने अपार्टमेंट से कुछ दूरी पर स्थित एक स्कूल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला था. इस दौरान एक संदिग्ध कार को चिह्नित किया गया था. कार की पहचान कर ली गयी है. अगर पुलिस की तफ्तीश सही दिशा में जा रही है तो मामला जल्द खुल जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन