पटना : फ्लाइओवर के पिलर पर होगी मिथिला पेंटिंग, मिला एनओसी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : राजधानी में एक दर्जन फ्लाइओवर हैं. इन फ्लाइओवरों के पिलरों पर पोस्टर चिपके हैं और गंदगी भी फैलायी जाती है. इसको लेकर पटना स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम अधिकारी ने मिथिला संग मगध अभियान के तहत पिलरों को मिथिला पेंटिंग से सजाया जायेगा. नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन ने बताया कि […]
विज्ञापन
पटना : राजधानी में एक दर्जन फ्लाइओवर हैं. इन फ्लाइओवरों के पिलरों पर पोस्टर चिपके हैं और गंदगी भी फैलायी जाती है. इसको लेकर पटना स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम अधिकारी ने मिथिला संग मगध अभियान के तहत पिलरों को मिथिला पेंटिंग से सजाया जायेगा. नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन ने बताया कि पथ निर्माण विभाग से एनओसी मिल चुका है और शीघ्र पिलरों को सजाने का काम शुरू होगा. पिछले दिनों नगर आवास विकास विभाग के प्रधान सचिव की बैठक में प्रधान सचिव ने निर्देश दिया कि शहर को सुंदर बनाने को लेकर फ्लाइओवर के पिलरों को मिथिला पेंटिंग से सजाया जाये.
पटना . जिले में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिले के सभी 4620 मतदान केंद्रों पर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. रविवार व सार्वजनिक अवकाश को छोड़ कर सभी दिन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे. इसमें लोगों को इवीएम और वीवीपैट के माध्यम से मतदान करने की जानकारी दी जायेगी.
जागरूकता कार्यक्रम के लिए प्रखंडवार रोस्टर तैयार कर जिले की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है या इससे संबंधित जानकारी उस बूथ के बीएलओ भी दे सकेंगे. जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी व बीएलओ के माध्यम से किया जायेगा.
भारत निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा राज्य के सभी 72 हजार 723 बूथों पर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जायेगा. मतदाता सूची का प्रकाशन सभी बूथों पर 10 बजे तक प्रकाशित हो जायेगा. इस मतदाता सूची के आधार पर भी लोकसभा चुनाव कराया जायेगा. इस सूची में पहली जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूरी करनेवाले सभी मतदाताओं के नामों को शामिल किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










