पटना : अपराधियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से सीए दंपती सशंकित

Updated at : 30 Jan 2019 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : अपराधियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से सीए दंपती सशंकित

पाटलिपुत्र इलाके में स्थित लोटस अपार्टमेंट में सीए के फ्लैट में हुई थी चोरी पटना : पाटलिपुत्र थाना इलाके में स्थित लोटस अपार्टमेंट में रहने वाले सीए आशीष हलधर के फ्लैट में लूटपाट मामले में पुलिस चार दिनों बाद भी किसी अपराधी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है. अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आशीष […]

विज्ञापन
पाटलिपुत्र इलाके में स्थित लोटस अपार्टमेंट में सीए के फ्लैट में हुई थी चोरी
पटना : पाटलिपुत्र थाना इलाके में स्थित लोटस अपार्टमेंट में रहने वाले सीए आशीष हलधर के फ्लैट में लूटपाट मामले में पुलिस चार दिनों बाद भी किसी अपराधी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है. अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आशीष हलधर व उनकी पत्नी अल्पना हलधर सशंकित हैं.
अल्पना हलधर उस घटना को नहीं भूल पायी हैं और काफी डरी हुई हैं. आशीष मंगलवार को एसएसपी गरिमा मलिक से भी मिलने के लिए उनके कार्यालय गये थे. लेकिन, मुलाकात नहीं हो पायी थी.
सीए आशीष ने बताया कि उनकी पत्नी उस दिन की घटना को भूल नहीं पायी हैं. अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से भय सता रहा है. इधर, जब एक दिन ऑफिस में कुछ लेट हो गया, तो पत्नी ने कई बार फोन किया और हाल-चाल लेने के साथ जल्दी घर आने को कहा. इसके अलावा ऑफिस भी वे समय से नहीं जा पा रहे हैं. हालांकि, उन्होंने पटना पुलिस पर भरोसा जताया और कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए वे लोग प्रयास कर रहे होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन