बिहार के कड़क सुशासन के प्रतीक हैं नीतीश कुमार : संजय सिंह

Updated at : 28 Jan 2019 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार के कड़क सुशासन के प्रतीक हैं नीतीश कुमार : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार ही बिहार के कड़क सुशासन के प्रतीक हैं. इसके लिए किसी से कोई सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है. बिहार की जनता जानती है कि नीतीश कुमार का शासन कैसा रहा है. सिंह ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार ही बिहार के कड़क सुशासन के प्रतीक हैं. इसके लिए किसी से कोई सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है. बिहार की जनता जानती है कि नीतीश कुमार का शासन कैसा रहा है. सिंह ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको पता होना चाहिए कि नीतीश कुमार अपनी राजनीति अपने शर्तों पर करते हैं. सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की शासन प्रणाली की बदौलत लोगों के मन से भय समाप्त हो गया.
उन्हें महसूस हो रहा है कि वे सुरक्षित हैं. कानून का पालन ठीक से किया जा रहा है. पुलिस कार्रवाई और अनुसंधान में किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है. पिछले 14 वर्षों में सरकार ने कार्य संस्कृति का विकास किया है. उन्होंने तेजस्वी यादव द्वारा जदयू प्रवक्ताओं पर सवाल उठाने के बारे में कहा कि जदयू के प्रवक्ता पढ़े-लिखे और संस्कारी हैं. वे अपनी मर्यादा जानते हैं. एमएलसी नीरज कुमार एक गंभीर और सुलझे हुए नेता हैं. किसी पर यूं ही आरोप नहीं लगाना चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन