पटना : लूटपाट के लिए किया था व्यवसायी बंधुओं पर हमला
Updated at : 24 Jan 2019 2:52 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : फतुहा के औद्योगिक क्षेत्र में 27 नवंबर 2018 को पटना आयरन स्टील फैक्ट्री के मालिक रंजीत अग्रवाल व संतोष मंडौलिया पर लूटपाट करने के दौरान जानलेवा हमला किया गया था. अपराधियों ने उनसे 50-60 लाख रुपये लूटने की योजना बनायी थी, लेकिन सफल नहीं हो पाये थे. इस मामले में तीन अपराधियों तरुण […]
विज्ञापन
पटना : फतुहा के औद्योगिक क्षेत्र में 27 नवंबर 2018 को पटना आयरन स्टील फैक्ट्री के मालिक रंजीत अग्रवाल व संतोष मंडौलिया पर लूटपाट करने के दौरान जानलेवा हमला किया गया था. अपराधियों ने उनसे 50-60 लाख रुपये लूटने की योजना बनायी थी, लेकिन सफल नहीं हो पाये थे.
इस मामले में तीन अपराधियों तरुण कुमार (चकजोहरा, धनरूआ), शिवकुमार (मोहम्मदपुर, फतुहा) व मिथिलेश उर्फ छोटका (सुरगापर, फतुहा) को दो देशी पिस्टल व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पूर्व में लाइनर मुन्ना समेत आधा दर्जन अपराधियों को जेल भी भेज चुकी है. मिथिलेश पर फतुहा थाने में पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं. एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि इस कांड को अंजाम देने में तीन-चार अपराधी और शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




