फ्रेंचाइजी लेने के लिए किया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तो वेबसाइट से चुरायी जानकारी और ठग लिये 11.50 लाख
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2019 7:14 AM
पटना/मनेर : मनेर के दवा व्यवसायी राकेश कुमार के साथ जालसाजों ने अमूल कंपनी का वितरक बनाने के नाम पर 11.50 लाख रुपये ठग लिये. इस संबंध में राकेश कुमार ने गुरुवार को एसएसपी गरिमा मलिक को मामले की जानकारी दी और कार्रवाई करने की गुहार लगायी. उन्होंने मनेर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी […]
पटना/मनेर : मनेर के दवा व्यवसायी राकेश कुमार के साथ जालसाजों ने अमूल कंपनी का वितरक बनाने के नाम पर 11.50 लाख रुपये ठग लिये. इस संबंध में राकेश कुमार ने गुरुवार को एसएसपी गरिमा मलिक को मामले की जानकारी दी और कार्रवाई करने की गुहार लगायी. उन्होंने मनेर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है. राकेश कुमार ने 21 दिसंबर को अमूल कंपनी का वितरक बनने के लिए कंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन दिया. इसके बाद उन्हें 25 दिसंबर को अज्ञात ने फोन किया और उसने अपने आप को कंपनी का कर्मचारी बताया और रजिस्ट्रेशन के नाम पर 25 हजार रुपये मांगे. साथ ही एक बैंक खाता नंबर भी उन्हें दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










