पटना : फरवरी से किसानों को मिलने लगेगा फसल सहायता योजना का लाभ
Updated at : 15 Jan 2019 9:24 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्य के किसानों को फरवरी के अंत या मार्च के पहले सप्ताह से फसल सहायता योजना का लाभ मिलने लगेगा. राज्य के 11.50 लाख से अधिक किसानों ने आवेदन दिया है. सहकारिता विभाग सहायता देने की प्रक्रिया पर काम कर रहा है. किसान को अधिकतम दो एकड़ के लिए मुआवजा मिलेगा. कृषि फसल […]
विज्ञापन
पटना : राज्य के किसानों को फरवरी के अंत या मार्च के पहले सप्ताह से फसल सहायता योजना का लाभ मिलने लगेगा. राज्य के 11.50 लाख से अधिक किसानों ने आवेदन दिया है. सहकारिता विभाग सहायता देने की प्रक्रिया पर काम कर रहा है. किसान को अधिकतम दो एकड़ के लिए मुआवजा मिलेगा. कृषि फसल बीमा से यह इतर है. इसमें किसानों को कोई प्रीमियम नहीं देना होता है.
पिछले दिनों इस योजना का अध्ययन करने कर्नाटक की टीम आयी थी. किसानों को फसल सहायता योजना का लाभ देने के लिए सभी पंचायतों से सात साल के दौरान फसल की स्थिति का ब्योरा लिया जा रहा है.
इसके अलावा हर पंचायत में चार जगहों पर क्राॅप कटिंग का व्योरा लिया जायेगा. इसी के बाद तय होगा कि कहां के किसानों को कितनी सहायता देनी है. 20 फीसदी तक नुकसान पर 7500 रूपये प्रति एकड़ और 20 फीसदी से अधिक नुकसान होने पर 10 हजार प्रति एकड़ की दर से किसानों को सहायता मिलेगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




