पटना : भाजपा ने सोशल मीडिया पर चलाया ''पतंग उड़ाओ अफवाह नहीं'' अभियान
Updated at : 15 Jan 2019 9:23 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : मकर संक्रांति के मौके पर बिहार भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक अनूठा जागरूकता अभियान चलाया. ‘पतंग उड़ाओ, अफवाह नहीं’ हैशटैग से चलाये गये इस अभियान का मकसद नकारात्मक और अफवाहों के प्रति लोगों को सावधान करना है. इस मामले में भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि चुनावी मौसम में कुछ पार्टियां […]
विज्ञापन
पटना : मकर संक्रांति के मौके पर बिहार भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक अनूठा जागरूकता अभियान चलाया. ‘पतंग उड़ाओ, अफवाह नहीं’ हैशटैग से चलाये गये इस अभियान का मकसद नकारात्मक और अफवाहों के प्रति लोगों को सावधान करना है. इस मामले में भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि चुनावी मौसम में कुछ पार्टियां सिर्फ अफवाह फैलाने में जुटी हैं.
अफवाहों को वैसे नेता हथियार की तरफ इस्तेमाल करते हैं, जिनके पास उपलब्धि से जुड़े कोई तथ्य मौजूद नहीं हैं. इस तरह की हरकतों के प्रति मतदाताओं को जागरूक होना चाहिए और तथ्यों पर गौर करके ही कोई फैसला लेना चाहिए. इस अभियान के दौरान पार्टी ने जहां सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दी. वहीं, भ्रष्टाचार, घोटालों और आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को दिये गये आरक्षण के संबंध में फैलाये जा रहे अफवाहों का खंडन भी किया. इसमें कार्टून और चित्रों के जरिये कई तरह की बातें बतायी गयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




