पटना : झारखंड में भी मजबूत होगी जदयू पार्टी, अध्यक्ष के नाम तय करने को नीतीश अधिकृत

Updated at : 13 Jan 2019 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : झारखंड में भी मजबूत होगी जदयू पार्टी, अध्यक्ष के नाम तय करने को नीतीश अधिकृत

पटना : झारखंड प्रदेश जदयू का अध्यक्ष कौन होगा, इसका फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार करेंगे. शनिवार को सीएम आवास पर झारखंड के नेताओं की जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में राष्ट्रीय महासचिव सांसद आरसीपी सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और बिहार सरकार […]

विज्ञापन

पटना : झारखंड प्रदेश जदयू का अध्यक्ष कौन होगा, इसका फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार करेंगे. शनिवार को सीएम आवास पर झारखंड के नेताओं की जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई.

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव सांसद आरसीपी सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह व श्रवण कुमार उपस्थित थे. बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सांसद आरसीपी सिंह ने बताया कि झारखंड के अध्यक्ष तय करने को राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अधिकृत किया गया है. संभवत: मकर संक्रांति के बाद नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घाेषणा कर दी जायेगी.

राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में झारखंड के पूर्व विधायक कामेश्वर दास ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. उन्होंने बताया कि बैठक में झारखंड के सभी जिला जदयू अध्यक्ष और प्रमुख नेता व कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था. उन्होंने बताया कि झारखंड में जदयू के संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में यह बैठक आयोजित की गयी थी.

मौके पर झारखंड से आये नेताओं ने कहा कि बिहार सरकार की ओर से किये जा रहे कार्यों का झारखंड में प्रचार-प्रसार किया जायेगा. गौरतलब है कि झारखंड के पूर्व जदयू प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल हो गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन