मैं इंकलाब पंसद, हक पे डटे रहने वालों में से हूं : लालू

Updated at : 12 Jan 2019 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
मैं इंकलाब पंसद, हक पे डटे रहने वालों में से हूं : लालू

पटना : बिहार में प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद के प्रमुख लालू प्रसाद ने शनिवार को शायराना अंदाज में ट्वीट कर कहा कि खराब स्वास्थ्य और कैद में होने के बावजूद भी वे इंकलाब पंसद हक पे डटे रहने वालों में से हैं. लालू ने ट्वीट कर कहा ‘इंकलाब पसंदों की इक कबील से हूं, जो […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद के प्रमुख लालू प्रसाद ने शनिवार को शायराना अंदाज में ट्वीट कर कहा कि खराब स्वास्थ्य और कैद में होने के बावजूद भी वे इंकलाब पंसद हक पे डटे रहने वालों में से हैं. लालू ने ट्वीट कर कहा ‘इंकलाब पसंदों की इक कबील से हूं, जो हक पे डट गया उस लश्कर ए कलील से हूं’. चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज करा रहे लालू ने आगे कहा है ‘मैं यूं ही दस्त ओ गरीबां नहीं जमाने से, मैं जिस जगह पे खड़ा हूं किसी दलील से हूं’.

https://t.co/BLUKVDP0Ng

लालू के इस ट्वीट पर कुछ इसी अंदाज में पलटवार करते हुए सत्ताधारी जदयू के प्रदेश प्रवक्ता संजय कुमार ने कहा, “लालू यादव जी, आपके लिए ही अर्ज किया है…लालू जी, आप यही सोचते हैं और यही कहते भी हैं- मैं भ्रष्टाचार पसंद इंसान में हूं, जो दूसरों का हक मार ले उस तहरीर में हूं.” संजय ने लालू के बारे में आगे कहा, “जमाने भर के गरीबों को ठगा है मैंने, फिर भी राजनीति करता, झूठी दलील से हूं. लालू के छोटे बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा ‘लालू-चौपाल’ का आयोजन किये जाने के बारे में संजय ने कटाक्ष करते हुए कहा, “तेजस्वी यादव जी, सुना है आप ‘लालू-चौपाल’ का आयोजन करने जा रहे हैं! ‘लालू-चौपाल’ में जनता को यह अवश्य बताइयेगा कि कैसे आपके पिता ने 15 वर्षों तक बिहार में जंगलराज वाला शासन चलाया”.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन