पटना : ‘सरकार की आलोचना करने वाले तेजस्वी को लग रहे अच्छे’
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शुक्रवार को कहा है कि तेजस्वी यादव को आजकल वो लोग अच्छे लगने लगे हैं, जो केंद्र और राज्य सरकार की आलोचना करते हैं. ऐसे लोगों की लिस्ट बनाकर राजद में शामिल करा लेना चाहिए, जिससे कि उन्हें पता चल सके कि इस पार्टी में परिवार […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शुक्रवार को कहा है कि तेजस्वी यादव को आजकल वो लोग अच्छे लगने लगे हैं, जो केंद्र और राज्य सरकार की आलोचना करते हैं. ऐसे लोगों की लिस्ट बनाकर राजद में शामिल करा लेना चाहिए, जिससे कि उन्हें पता चल सके कि इस पार्टी में परिवार से ऊपर नहीं सोची जाती.
नीतीश कुमार की सरकार की तारीफ करते हुए संजय सिंह ने कहा कि यहां अपराधियों को अपराध करने में सौ बार सोचना पड़ता है.
यहां आपसी दुश्मनी में ऐसी घटनाएं हुई हैं जिनकी जांच पुलिस कर रही है. बिहार की पुलिस सक्षम है कि वो अपराध को रोक सके. वहीं तेजस्वी पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा कि 80 विधायकों वाले राजद में 46 विधायक दागी हैं.
वर्ष 1990 से 2005 के राजद के शासनकाल में लोग खौफ में जीने को मजबूर थे. काफी लोग बिहार से पलायन कर गये. संजय सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद के शासनकाल के अपराध पर तो कई फिल्में बन चुकी हैं, वहीं नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










