पाटलिपुत्र सीट को लालू परिवार में मचा घमासान, तेजस्वी बोले- फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे

पटना : बिहार के पाटलिपुत्र सीट लोकसभा सीट को लेकर लालू यादव के दोनों बेटे एक बार फिर आमने-सामने आ गये है. पाटलीपुत्र सीट की दावेदारी को लेकर आरजेडी में घमासान मच गया है. दरअसल पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा इसपर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के दोनों बेटों की राय अलग-अलग है. लालू […]
पटना : बिहार के पाटलिपुत्र सीट लोकसभा सीट को लेकर लालू यादव के दोनों बेटे एक बार फिर आमने-सामने आ गये है. पाटलीपुत्र सीट की दावेदारी को लेकर आरजेडी में घमासान मच गया है. दरअसल पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा इसपर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के दोनों बेटों की राय अलग-अलग है. लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा था कि इस सीट बहन मीसा भारती उम्मीदवार होंगी. तेज प्रताप के इस बयान के बाद बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने कहा कि इसका फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संसदीय बोर्ड करेगा.
तेजस्वी ने कहा- ये सब बातें केवल कैमरे पर होती हैं. जब ऐसा ही हैं तो पार्टी के नेता आपस में ही बांट लें सीट. फिर तो पार्टी के पार्लियामेंट्री बोर्ड और राष्ट्रीय अध्यक्ष का डिसीजन मान्य ही नहीं है. तेजस्वी ने कहा कि ऐसे बयानों का कोई महत्व नहीं है. इस पर फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे कि कौन किस सीट से चुनाव लड़ेगा. उन्होंने कहा कि इससे पहले तो सीट शेयरिंग करना जरूरी है. कौन कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगा, यह जरूरी है. साथ ही उन्होंने कहा कि अचानक अनंत सिंह का मामला दब गया. कौन वहां से लड़ेगा पहले इसका निर्णय तो हो. इसके साथ ही राज्य में लॉ एंड ऑर्डर पर उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए बेहद गंभीर विषय बनता जा रहा है. हर दिन आपराधिक घटनाएं सामने आ रही है.
बड़ी लड़ाई लड़ने चले हैं, छोटी बातों पर ध्यान नहीं देते : भाई वीरेंद्र
आरजेडी प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने तेज प्रताप के बयान को बच्चों की बात कह टालने की कोशिश की. भाई वीरेंद्र ने कहा कि यह मिसअंडरस्टैंडिंग का मामला है. हम बड़ी लड़ाई लड़ने चले हैं. छोटी बातों पर ध्यान नहीं देते. हालांकि उन्होंने पाटलिपुत्र सीट पर अपनी दावेदारी को खारिज नहीं किया. उन्होंने कहा कि हमारे आइकॉन लालू प्रसाद यादव हैं. वो जिसको भी टिकट दे देंगे हम उसके लिए प्रचार करेंगे. उन्होंने कहा कि भाई वीरेंद्र स्वाभिमानी आदमी है उसको इतना छेड़िये मत. कोई नाराजगी नहीं है ‘ऑल इज वेल’ है. पार्टी का ध्यान सिर्फ और सिर्फ एनडीए को गद्दी से हटाना है जो देश को तोड़ना चाहती है. भाई वीरेंद्र ने कहा कि आरजेडी एक खेमा है जिसके नेता लालू प्रसाद यादव हैं. विधायक दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव हैं. हम सारे विधायक उनके साथ हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




