राम मंदिर का मामला अदालत के फैसले से हल हो, बिहार में विकास के लिए प्रतिबद्ध : CM नीतीश

नयी दिल्ली/पटना : लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही जहां भाजपा ने राम मंदिर निर्माण पर बयानबाजी तेज कर दी है. वहीं, बिहार में सहयोगी पार्टी जदयू ने किनारा कर लिया है इस मुद्दे पर जदयू ने एक बार फिर अपना स्टैंड साफ किया है. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर जदयू के […]
नयी दिल्ली/पटना : लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही जहां भाजपा ने राम मंदिर निर्माण पर बयानबाजी तेज कर दी है. वहीं, बिहार में सहयोगी पार्टी जदयू ने किनारा कर लिया है इस मुद्दे पर जदयू ने एक बार फिर अपना स्टैंड साफ किया है. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बड़ा बयान दिया है. 2019 के आम चुनावों के लिए सीट बंटवारे की घोषणा के बाद दिल्ली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब पत्रकारों ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर सवाल किया तो नीतीश कुमार ने कहा- हम बिहार में विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमारी राय है कि राम मंदिर मामले को अदालत के फैसले के जरिये हल किया जाना चाहिए.
Bihar Chief Minister Nitish Kumar after announcing seat sharing for 2019 general elections: We are committed to development in Bihar. We are of the opinion that the Ram Mandir matter should be solved through a court decision. pic.twitter.com/bOvRDLhz1z
— ANI (@ANI) December 23, 2018
विदित हो कि जदयू शुरू से राम मंदिर निर्माण मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है. इससे पहले जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद आरसीपी सिंह ने भी कहा था कि जब समता पार्टी और बीजेपी का गठबंधन हुआ था, तब से हमारा स्टैंड साफ है कि राम मंदिर का निर्माण या तो कोर्ट के फैसले के आधार पर होगा या फिर आपसी सहमति से होना चाहिए. कोई तीसरा रास्ता नहीं हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




