पटना : जिलों में तैनात 17 जजों का किया गया तबादला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2018 8:38 AM

विज्ञापन

उच्च न्यायालय के महानिबंधक की अनुशंसा पर किया गया तबादला पटना : उच्च न्यायालय के महानिबंधक की अनुशंसा पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात 17 जजों का तबादला किया गया है. साथ ही इसी स्तर के तीन न्यायिक पदाधिकारियों का पद उत्क्रमित किया गया है. इसकी अधिसूचना सामान्य प्रशासन ने गुरुवार को जारी की […]

विज्ञापन
उच्च न्यायालय के महानिबंधक की अनुशंसा पर किया गया तबादला
पटना : उच्च न्यायालय के महानिबंधक की अनुशंसा पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात 17 जजों का तबादला किया गया है. साथ ही इसी स्तर के तीन न्यायिक पदाधिकारियों का पद उत्क्रमित किया गया है.
इसकी अधिसूचना सामान्य प्रशासन ने गुरुवार को जारी की है. मुजफ्फरपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरेंद्र नाथ तिवारी को मधुबनी के परिवार न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश, किशनगंज के जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ रतन किशोर तिवारी को परिवार न्यायालय जमुई में प्रधान न्यायाधीश, दरभंगा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुणेंद्र सिंह को बेगूसराय के परिवार न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश, सीवान के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अवधेश कुमार दूबे को जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोटि में सासाराम के परिवार न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है.
इसी तरह हिलसा के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष चंद्र को जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोटि में नियुक्त करते हुए लखीसराय के परिवार न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश, पटना के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश चंद मालवीय को जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोटि में नियुक्त करते हुए अररिया परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश, पटना के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीओ एनआईए कोर्ट) मनोज कुमार सिन्हा को परिवार न्यायालय, प्रधान न्यायाधीश पद पर उत्क्रमित करते हुए निबंधक (लिस्ट), पटना उच्च न्यायालय बनाया गया है.
गया के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्ण बिहारी पांडेय को पटना के परिवार न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश, बेगूसराय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीयुष कमल दीक्षित को समस्तीपुर परिवार न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश, गया के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिदानंद सिंह को नालंदा के परिवार न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश, सीवान के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार (नंबर-1) को औरंगाबाद परिवार न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश, पटना विधि विभाग में अपर विधि परामर्शी सह संयुक्त सचिव मनोज कुमार (नंबर-2) को मधेपुरा के परिवार न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश, बेतिया के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राघवेंद्र मणि त्रिपाठी को कैमूर में परिवार न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश, पटना के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विष्णुदेव उपाध्याय को कटिहार के परिवार न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश, गोपालगंज के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भरत तिवारी को गोपालगंज के परिवार न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश, बिहारशरीफ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शशि प्रसाद सिंह को आरा के परिवार न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश, दानापुर की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रश्मि शिखा को सारण के परिवार न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है.
तीन पदाधिकारियों का पद उत्क्रमित किया गया
निगरानी विभाग के संयुक्त सचिव (विधि) संपूर्णानंद तिवारी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोटि में परिवार न्यायालय, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के संयुक्त सचिव राजेश नारायण सेवक पांडेय को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुजफ्फरपुर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह पीओ, विशेष न्यायालय (इलेक्ट्रिसिटी) मो अजाजुद्दीन को जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोटि में नियुक्त करते हुए परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के पद पर उत्क्रमित किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन