अलंकार ज्वेलर्स डकैती कांड: एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 को पुलिस ने दबोचा

Updated:
विज्ञापन
patna news

Patna News: पटना अलंकार ज्वेलर्स डकैती मामले में पुलिस ने एक और आरोपी आकाश कुमार को गिरफ्तार किया. अब तक कुल 8 अपराधी गिरफ्तार, जांच और छापेमारी जारी है.

विज्ञापन

Patna News: (अजीत कुमार की रिपोर्ट) रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के घाना कॉलोनी स्थित अलंकार ज्वेलर्स में हुई चर्चित डकैती कांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश कुमार के रूप में हुई है. इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में अब तक कुल 8 अपराधी पुलिस के शिकंजे में आ चुके हैं.

पुलिस के अनुसार आकाश कुमार की गिरफ्तारी मुख्य आरोपी राहुल कुमार की निशानदेही पर की गई है. वह मालसलामी थाना क्षेत्र के सिमरी छोटकी मंदिर का रहने वाला बताया गया है. पुलिस उससे जुड़े आपराधिक नेटवर्क और पुराने मामलों की भी जांच कर रही है.

19 अप्रैल को हुई थी बड़ी वारदात

यह घटना 19 अप्रैल 2026 की है, जब दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच हथियारबंद अपराधियों ने अलंकार ज्वेलर्स में घुसकर पिस्टल के बल पर सोना-चांदी के आभूषण लूट लिए थे. घटना के बाद रामकृष्णानगर थाना में मामला दर्ज कर विशेष जांच टीम का गठन किया गया था.

पहले चरण में पांच अपराधी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पहले पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया था. उनके पास से 1737 ग्राम चांदी के आभूषण, घटना में प्रयुक्त अपाची और राइडर मोटरसाइकिल, एक देशी कट्टा, पिस्टल और मोबाइल फोन बरामद किए गए थे.

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई

इसके बाद पुलिस ने लल्लु कुमार उर्फ विशाल कुमार को गिरफ्तार किया, जिसके पास से पल्सर मोटरसाइकिल और 10 हजार रुपये नकद बरामद हुए. वहीं, दबाव बढ़ने पर मुख्य आरोपी राहुल कुमार ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था.

पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी

राहुल कुमार को रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद पुलिस ने छापेमारी कर आकाश कुमार को गिरफ्तार किया. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: दरभंगा से बक्सर तक बिछेगा सड़कों का जाल, जमीन अधिग्रहण के नियमों में हुआ बदलाव, नई मुआवजा नीति लागू

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन