ePaper

दहेज के लिए पत्नी की हत्या कर शव किया गायब

Updated at : 19 Dec 2018 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए पत्नी की हत्या कर शव किया गायब

पटना : बिहार में राजधानी पटना से सटे मनेर थाना क्षेत्र के टाटा कॉलोनी में मंगलवार की रात दहेज के लिए पत्नी की हत्या कर शव को गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले की सूचना विवाहिता के परिजनों ने पुलिस को दी है. जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी की रहने वाली […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में राजधानी पटना से सटे मनेर थाना क्षेत्र के टाटा कॉलोनी में मंगलवार की रात दहेज के लिए पत्नी की हत्या कर शव को गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले की सूचना विवाहिता के परिजनों ने पुलिस को दी है. जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी की रहने वाली रूपा देवी की शादी मनेर के टाटा कॉलोनी निवासी मल्लू राय के साथ हुई थी. दोनों ने अंतरजातीय विवाह किया था. विवाह के बाद से मल्लू ने दहेज के लिए विवाहिता को रकम लाने के लिए दबाव देना शुरू कर दिया.

इस बीच बीती रात मंगलवार को उसकी हत्या कर शव गायब कर दिया. इधर, विवाहिता के ससुराल वालों ने मनेर थाना में आवेदन दिया की उसकी स्वाभाविक मौत हुई थी. इसके बाद पुलिस शव की बरामदगी और जांच में जुटी है. इस मामले पुलिस ने बताया कि शव की बरामदगी के साथ ही मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन