ePaper

चिराग पासवान ने बदले सुर, राहुल गांधी को सराहा तो भाजपा पर कसा तंज

Updated at : 19 Dec 2018 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
चिराग पासवान ने बदले सुर, राहुल गांधी को सराहा तो भाजपा पर कसा तंज

नयी दिल्ली/पटना : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में सीट बंटवारे के मुद्दे पर एनडीए में जारी कलह थमता नहीं दिख रहा है. रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के एनडीए से अलग होने के बाद अब लोजपा के सुर भी बदलने लगे हैं. रामविलास पासवान के पुत्र एवं लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/पटना : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में सीट बंटवारे के मुद्दे पर एनडीए में जारी कलह थमता नहीं दिख रहा है. रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के एनडीए से अलग होने के बाद अब लोजपा के सुर भी बदलने लगे हैं. रामविलास पासवान के पुत्र एवं लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान के एनडीए को लेकरताजा राजनीतिक बयानसियासीगलियारों में लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है. मंगलवार को ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधने के बाद चिराग पासवान नेआजएकबार फिर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है. चिराग ने जहां एक ओर एनडीए को नाजुक दौर में बताकर भाजपा को अप्रत्यक्ष रूप से निशाने पर लिया. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जमकर तारीफ की. इतना ही नहीं उन्होंने राम मंदिर जैसे मुद्दों पर भी भाजपा को नसीहत दे डाली.

चिराग पासवान ने कहा कि राहुल गांधी में स्पष्ट तौर पर एक सकारात्मक बदलाव आया है. कांग्रेस को लंबे समय बाद जीत मिली है. आपको इसका श्रेय राहुल गांधी को देना होगा. अगर आप किसी की आलोचना करते हैं तो आपको बेहतर प्रदर्शन करने पर उसकी तारीफ भी करनी चाहिए. उन्होंने मुद्दे को बेहतर तरीके से उठाया.

इसके साथ ही लोजपा सांसद ने कहा, जिस तरह से कांग्रेस ने किसानों, बेरोजगारी का मुद्दा उठाया. मुझे लगता है कि उन्होंने बेहतर तरीके से इसे उठाया. हम धर्म और मंदिर में उलझे रहे. मैं फिर सरकार से गुजारिश करता हूं कि हम आने वाले समय में विकास के मुद्दे पर ही फोकस करें.

गौर हो कि2014के लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी सात सीटों की मांग पर अड़ी लोजपा ने बुधवार को 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में राजग के बीच सीट बंटवारे को आगामी 31 दिसंबर तक अंतिम रूप दिये जाने की मांग की. इससे पहले बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा था ‘टीडीपी व रालोसपा के एनडीए गठबंधन से जाने के बाद एनडीए गठबंधन नाजुक मोड़ से गुजर रहा है. ऐसे समय में भाजपा गठबंधन में फिलहाल बचे हुए साथियों की चिंताओं को समय रहते सम्मान पूर्वक तरीके से दूर किया जाये. उन्होंने कहा था, गठबंधन की सीटों को लेकर कई बार भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से मुलाकात हुई, परंतु अभी तक कुछ ठोस बात आगे नहीं बढ़ पायी है. इस विषय पर समय रहते बात नहीं बनी तो इससे नुकसान भी हो सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन