पटना : लालू के परिवार में सब एक-दूसरे काे दे रहे हैं धोखा : संजय सिंह
Updated at : 20 Nov 2018 8:36 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि लालू परिवार में घमासान मचा हुआ है. परिवार के सदस्यों में आपस में ही मनमुटाव है. वो एक-दूसरे को धोखा दे रहे हैं. पूरा परिवार भ्रष्टाचार के दलदल में धंसा हुआ है. इसके बाद भी तेजस्वी प्रसाद यादव दूसरों के दामन पर कीचड़ […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि लालू परिवार में घमासान मचा हुआ है. परिवार के सदस्यों में आपस में ही मनमुटाव है. वो एक-दूसरे को धोखा दे रहे हैं. पूरा परिवार भ्रष्टाचार के दलदल में धंसा हुआ है.
इसके बाद भी तेजस्वी प्रसाद यादव दूसरों के दामन पर कीचड़ उछालने की कोशिश कर रहे हैं. 15 वर्षों तक बिहार के खजाने को अपना समझकर लूटने वालों को अब कानून का डर लग रहा है. भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट से जब तेजस्वी यादव को सजा मिलेगी, तब वे पॉलिटिकल रिफ्यूजी हो जायेंगे.
संजय सिंह ने सलाह देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को यह सच बता देना चाहिए कि उन्होंने अकूत संपत्ति कहां से कमाई है? कैसे वह 15 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक बन गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




