ePaper

पटना : इस बार भी छठ करेंगी राबड़ी, पर तेज प्रताप का नहीं मिलेगा साथ

Updated at : 06 Nov 2018 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : इस बार भी छठ करेंगी राबड़ी, पर तेज प्रताप का नहीं मिलेगा साथ

पटना : परिवार से जुड़े राजद सूत्रों की मानें तो पिछले साल की तरह राबड़ी इस बार अब तक छठ करने को तैयार हैं, लेकिन उनको लालू प्रसाद के साथ ही तेज प्रताप का भी साथ नहीं मिलेगा. बेटियों के सहयोग से अब तक छठ करती आयीं राबड़ी देवी को इस छठ पर्व में बहू […]

विज्ञापन

पटना : परिवार से जुड़े राजद सूत्रों की मानें तो पिछले साल की तरह राबड़ी इस बार अब तक छठ करने को तैयार हैं, लेकिन उनको लालू प्रसाद के साथ ही तेज प्रताप का भी साथ नहीं मिलेगा. बेटियों के सहयोग से अब तक छठ करती आयीं राबड़ी देवी को इस छठ पर्व में बहू का सुख नसीब होना था, लेकिन तलाक के लिए तेज प्रताप की अर्जी ने उनसे यह खुशी छीन ली. लालू परिवार में साल 2016 में छठ नहीं हुआ था.

उस वक्त राबड़ी देवी ने बेटों की शादी के बाद छठ व्रत करने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि बेटियों की शादी हो जाने के बाद इस पर्व में उनका हाथ बंटाने वाला कोई नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन