तेज प्रताप द्वारा तलाक की अर्जी के बाद जानिए कहां रह रहीं है ऐश्वर्या
Updated at : 06 Nov 2018 7:41 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : कोर्ट में तेज प्रताप द्वारा तलाक की अर्जी देने के बाद शुक्रवार की शाम से ऐश्वर्या राबड़ी आवास पर ही रह रही हैं. दोनों परिवार के अभिभावकों का प्रयास है कि साथ बैठा कर पति-पत्नी के बीच मतभेदों को दूर किया जाये, लेकिन तेज प्रताप लगातार घर से दूर चल रहे हैं. तलाक […]
विज्ञापन
पटना : कोर्ट में तेज प्रताप द्वारा तलाक की अर्जी देने के बाद शुक्रवार की शाम से ऐश्वर्या राबड़ी आवास पर ही रह रही हैं. दोनों परिवार के अभिभावकों का प्रयास है कि साथ बैठा कर पति-पत्नी के बीच मतभेदों को दूर किया जाये, लेकिन तेज प्रताप लगातार घर से दूर चल रहे हैं. तलाक की अर्जी फाइल करने के बाद तीन दिन से उनका प्रवास बोधगया और रांची में ही हो रहा है.
फीकी हुई त्योहार की खुशियां
लालू प्रसाद के जेल जाने के बाद फीकी पड़ी परिवार की खुशियों पर तलाक के लिए तेज प्रताप की अर्जी ने ग्रहण लगा दिया है. सोमवार को धनतेरस होने के बावजूद राबड़ी आवास में उदासी छायी रही. तेज प्रताप के घर न लौटने के निर्णय से दीवाली की खुशियां भी सिमटती दिख रही हैं. घर से लेकर परिवार के किसी सदस्य के चेहरे पर दीवाली की रौनक के बजाय उदासी पसरी दिख रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




