पटना : पूर्णिया विवि के लिए मिली 70 एकड़ जमीन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2018 8:36 AM
पटना : राज्य में नवगठित पूर्णिया विश्वविद्यालय के कैंपस और भवन के लिए 70 एकड़ जमीन पूर्णिया जिले में मिल गयी है. वहां के डीएम ने इस बात की सूचना शिक्षा विभाग को मुहैया करवा दी है. यह सरकारी जमीन चिह्नित भी कर ली गयी है. पूर्णिया कॉलेज के पीछे जल संसाधन विभाग की 32.07 […]
पटना : राज्य में नवगठित पूर्णिया विश्वविद्यालय के कैंपस और भवन के लिए 70 एकड़ जमीन पूर्णिया जिले में मिल गयी है. वहां के डीएम ने इस बात की सूचना शिक्षा विभाग को मुहैया करवा दी है. यह सरकारी जमीन चिह्नित भी कर ली गयी है. पूर्णिया कॉलेज के पीछे जल संसाधन विभाग की 32.07 एकड़ और लोक निर्माण विभाग की 37.23 एकड़ जमीन मौजूद है, जिस पर विश्वविद्यालय का भवन निर्माण कराना तय किया गया है.
अब शिक्षा विभाग ने भूमि एवं राजस्व विभाग से अनुरोध किया है कि वह जमीन को स्थानांतरित करने से संबंधित तमाम प्रक्रियाएं जल्द ही पूरी कर ले. ताकि जमीन का यह टुकड़ा शिक्षा विभाग को जल्द से जल्द मिल सके और इस पर निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके. शिक्षा विभाग ने संबंधित विभाग को इसकी प्रक्रिया तेजी से पूरी करने के लिए भी कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










