पटना : चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़े, 40 हजार के सिक्के ले उड़े चोर
Updated at : 31 Aug 2018 1:13 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : मालसलामी थाना क्षेत्र के मसूरगंज अनाज मंडी में बुधवार की रात चोरों ने एक साथ तीन दुकानों के ताले तोड़ दिये. हालांकि, दो दुकानों में चोरी नहीं हुई, पर एक दुकान में रखे चालीस हजार रुपये के सिक्के चोरों ने उड़ा लिये. इस घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है. पीड़ित व्यापारियों […]
विज्ञापन
पटना सिटी : मालसलामी थाना क्षेत्र के मसूरगंज अनाज मंडी में बुधवार की रात चोरों ने एक साथ तीन दुकानों के ताले तोड़ दिये. हालांकि, दो दुकानों में चोरी नहीं हुई, पर एक दुकान में रखे चालीस हजार रुपये के सिक्के चोरों ने उड़ा लिये. इस घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है.
पीड़ित व्यापारियों की ओर से थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित व्यापारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. घटना के संबंध में पीड़ित पिंटू कुमार ने पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि वह भैंसानी टोला का निवासी है.
मंडी में सागर ट्रेडस नामक दुकान है. बीते बुधवार की रात लगभग एक बजे दुकान के मेन गेट का ताला तोड़ने के बाद अंदर आये चारों ने अलमारी तोड़ कर उसमें दस व पांच रुपये के रखे 40 हजार रुपये का सिक्के तकिया के खोल में भर कर व व्यापार से संबंधित कागजात की चोरी कर ली.
इसके अलावा चोरों ने अशोक कुमार व किशोरी प्रसाद की दुकानों ताले काटे , लेकिन चोरी में सफल नहीं हो सके. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि मंडी की सुरक्षा में तैनात सिपाही ने रात दो बजे के आसपास में मोबाइल फोन पर चोरी होने व ताला कटने की सूचना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




